फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lord's incarnation takes place for the establishment of religion: Shastri

धर्म की स्थापना के लिए होता है प्रभु का अवतार : शास्त्री

Sun, 29 Jun 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 29 Jun 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Lord's incarnation takes place for the establishment of religion: Shastri
लोहाघाट के देवीधार में चल रही भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। देवीधार की पहाड़ी पर स्थित मां भगवती मंदिर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा जारी है। देवीधार मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के दिशा-निर्देशन में चल रही सामूहिक भागवत कथा में रविवार को सुबह पुरोहित प्रकाश पुनेठा, प्रदीप पांडेय, जगदीश पुनेठा और सतीश चंद्र ने विभिन्न अनुष्ठान कराए।
विज्ञापन

दोपहर बाद मानस रत्न पुरस्कार प्राप्त व्यास पं. प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने कथा भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं की कथा सुनाते हुए धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा जब-जब अत्याचार और अन्याय बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है।
विज्ञापन

कथा के बाद शाम को विभिन्न स्थानों से आई भजन मंडलियों ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। वहां कथा आयोजक समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता, शेर सिंह, शिवराज सिंह, भैरव दत्त राय, नरेश राय, प्रकाश चंद्र राय, प्रहलाद सिंह मेहता, महेश राय, भूपेश राय, राजेंद्र बिष्ट, राजेश मेहता और प्रकाश मेहता सहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed