फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lord Ganesha is said to be like a ritual

गणपति को भज लीजै रसिक वो तो आदि कहावे...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lord Ganesha is said to be like a ritual
पाटी में बैठकी होली का गायन करते होल्यार। - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत। जिले के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पौष माह के पहले रविवार से बैठकी होली का गायन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

खेतीखान में होली एवं वसंतोत्सव समिति की ओर से बैठकी होली का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष गोपाल सिंह मनराल के दिशा निर्देशन में बद्री दत्त भट्ट के आवास में हुई बैठकी होली का शुभारंभ सतीश जोशी ने ‘गणपति को भज लीजै रसिक वो तो आदि कहावे’ के साथ की। इसके बाद महेश भट्ट ने ‘जय, जय, जय शिव शंकर’ और बद्री दत्त भट्ट ने ‘सबको मुबारक होली’ गीत प्रस्तुत किया। हारमोनियम में बद्री दत्त भट्ट और तबले पर गोपाल सिंह पुजारी ने संगत दी। बैठकी होली में सेवानिवृत्त कर्नल जीएस देव, देवेंद्र ओली, डिगराज सिंह मेहरा, महेश जोशी, राजेंद्र बोहरा, खीम सिंह देउपा, मनीष भट्ट आदि मौजूद थे।
क्या जिंदगी का ठिकाना, फिरत मन क्यों रे भुलाना...
पाटी/लोहाघाट (चंपावत)। पाटी में श्री मस्टा संगीत कला समिति की ओर से बैठकी होली का गायन किया गया। बैठकी होली में होल्यारों ने विभिन्न रागों में बैठकी होली का गायन कर समा बांध दिया। संगीतकार सीएस मौनी के आवास में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रवीश पचौली ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठकी होली का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पहले दिन आध्यात्मिक एवं धार्मिक होलियों का गायन किया गया। सीएस मौनी ने ‘गणपति को भज लीजै रसिक वो तो आदि कहावै’ ललित सोराड़ी ने ‘जै, जै, जै शिव भोले नाथ दिगंबर’ महेश भट्ट ‘क्या जिंदगी का ठिकाना, फिरत मन क्यों रे भुलाना’ होली गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर केसी भट्ट, सागर मौनी, सौरभ अवस्थी, पियूष बोहरा, सिद्धांत मौनी, पंकज पचौली, माधवानंद पचौली, बीडी पचौली आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed