{"_id":"574c9be74f1c1bd24c109a68","slug":"looking-for-missing-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी नहीं चला लापता युवक का पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी नहीं चला लापता युवक का पता
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Tue, 31 May 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
लापता युवक की तलाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। यहां चनाई गांव में शनिवार की शाम से लापता युवक का पता नहीं चल सका है। सोमवार को काफी तलाश करने के बाद भी ग्रामीणों के हाथ खाली रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन पर उसे खोजने में लापरवाही करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रशासन लापता युवक की तलाश करने में सहयोग नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर तक युवक को तलाश न करने पर कलक्ट्रेट में धरने का एलान किया है।
विज्ञापन
शनिवार को चनाई निवासी नवीन चंद्र (30) पुत्र शिवदत्त बरसाती नाले की चपेट में आ गया था। तब से वह लापता है। परिजन और ग्रामीण लगातार उसकी खोजबीन में लगे हैं। एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि मंगलवार को फिर से तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान प्रधान विनोद सिंह, जीवन चौधरी, राकेश जोशी, प्रमोद चौधरी, ललित मोहन, दीवान सिंह, हरीश, जयदत्त, मोहन जोशी, विनोद, कमल चौधरी, शिवदत्त, कैलाश, सुरेश थे।
विज्ञापन