{"_id":"656a1e7f6a2159b7240e4467","slug":"long-wait-for-ct-scan-facility-champawat-news-c-229-1-shld1009-3706-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सीटी स्कैन की सुविधा के लिए लंबा हुआ इंतजार, मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सीटी स्कैन की सुविधा के लिए लंबा हुआ इंतजार, मरीज बेहाल
Fri, 01 Dec 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में सीटी स्कैन के लिए तैयार कक्ष। संवाद
चंपावत। चंपावत जिले के लोगों को सीटी (कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी) स्कैन के परीक्षण की सुविधा के लिए अभी इंतजार करना होगा। पहले ये सुविधा दिसंबर के शुरू में मिलनी थी, लेकिन उच्च क्षमता के बिजली के कनेक्शन में होने वाली देरी से अभी एक महीना और लगेगा। यानी ये सुविधा 2024 के शुरू में मिल सकेगी। फिलहाल लोगों को सीटी स्कैन सुविधा के लिए जेब ढीली करनी होगी।
चंपावत जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा के लिए दो साल से कवायद हो रही थी। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन आ चुकी है। इसे लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड वाले कक्ष की मरम्मत पूरी हो चुकी है। निर्माण से संबंधित काम तकरीबन पूरा हो गया है। अल्ट्रासाउंड कक्ष को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया है। लेकिन अब उच्च क्षमता के बिजली कनेक्शन में हो रही देरी से सीटी स्कैन मशीन के संचालन में विलंब हो रहा है।
सीटी स्कैन कराने के लिए निजी अस्पताल में मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है। इसके अलावा सरकारी अस्पताल की सुविधा हल्द्वानी, रुद्रपुर, बरेली जाना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. पीएस खोलिया का कहना है कि बिजली संयोजन के लिए आवेदन किया गया है। जल्द ही सीटी स्कैन मशीन का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
सीटी स्कैन की तस्वीर सामान्य एक्सरे से बेहतर होती है लेकिन जिले के किसी भी अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है। दुर्घटनाओं से आंतरिक चोट लगने पर पता लगाने के लिए मुख्य रूप से सीटी स्कैन होता है। संवाद
कोट
सीटी स्कैन के लिए चंपावत जिला अस्पताल की ओर से 200 किलोवाट क्षेता का आवेदन किया गया है। अस्पताल में मीटर रूम नहीं बना है। साथ ही निगम ने एलटी लाइन का आगणन भेजा है। इसके बाद काम शुरू होगा।
- अमरनाथ, जेई, ऊर्जा निगम, चंपावत।