{"_id":"598c923d4f1c1b8a068b45c5","slug":"long-line-to-get-gas-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर पाने को लगी लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर पाने को लगी लंबी लाइन
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
गैस लेने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग में लगी लोगों की लंबी लाईन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के पहाड़ी क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर की भारी किल्लत है। लोगों को सिलेंडर पाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। 3886 सिलेंडरों का बैकलॉग है। लोहाघाट में बारिश के बावजूद सिलेंडर भराने के लिए लोग लाइन में डटे रहे। लंबी लाइन से कई बार आवाजाही भी प्रभावित हुई। दूसरी तरफ चंपावत में आई सिलेंडर की दो गाड़ी (396 सिलेंडर) भी तीन घंटे में खाली हो गई।
लोहाघाट में टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर स्थित गैस एजेंसी से पेट्रोल पंप तक लोगों की लंबी लाइन लगी रही। इसके चलते समय-समय पर जाम की स्थित भी पैदा हुई। सिलेंडर लेने के लिए लोग सुबह से ही एजेेंसी में पहुंच रहे हैं। गोदाम में कम सिलेंडर पहुंचने से लोगों को घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा। अगस्त के पहले 10 दिन के भीतर मात्र तीन गाड़ियां रसोई गैस पहुंचने से एजेंसी का बैकलॉग 2500 पहुंच गया है।
लोहाघाट गैस एजेंसी में बृहस्पतिवार को सिलेंडरों की दो गाड़ियां पहुंचने से लोगों को आंशिक राहत मिली। अलबत्ता सिलेंडर नहीं मिलने से काफी लोग निराश लौटे। गैस एजेंसी के प्रबंधक गिरीश चंद्र आर्य का कहना है कि अगस्त में गैस एजेंसी को मात्र तीन गाड़ियां रसोईगैस सिलेंडरों की मिल सकी हैं। 2500 सिलेंडरों का बैकलॉग चल रहा है। इधर, चंपावत में भी बैकलॉग 1386 तक पहुंच गया है। गैस एजेंसी प्रभारी प्रदीप कार्की का कहना है कि अगस्त के पहले 10 दिनों में केवल तीन गाड़ियां आई हैं, जबकि इस अवधि में 10 गाड़ियों की जरूरत होती है। चंपावत में 14931 गैस उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में भी नहीं हो पा रही आपूर्ति
इस माह ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोहाघाट गैस एजेंसी से ग्रामीण क्षेत्रों में गैस वितरण के लिए प्रत्येक माह अलग-अलग तिथियां घोषित की गई हैं। इसमें किमतोली, गंगनौला, चौकड़ी, खालगढ़, पुल्ला, मडलक, चमदेवल, गल्लागांव, गलचौड़ा, सुंई, बाराकोट, पोखरखाल, काकड़, बर्दाखान, बैडा, कामाजूला, पाटी, धूनाघाट, पोखरी, खेतीखान, शिलिंग, ढेरनाथ, कर्णकरायत, चौमला, पाटन, रौंसाल, चौमेल, मरोड़ाखान, भिंगराड़ा, रीठासाहिब, खीड़ी, विविल आदि स्थानों पर अगस्त में गैस की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण काफी परेशान हैं।
-
रसोईगैस की आपूर्ति नियमित हुई
पिथौरागढ़। जिले को बॉटलिंग प्लांट हल्दूचौड़ (हल्द्वानी) से गैस की आपूर्ति नियमित रूप से शुरू हो गई है। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन ने बताया कि गैस आपूर्ति नियमित होने से जिले के सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति यथासमय कराई जा रही है। गैस उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि अनावश्यक रूप से घरेलू गैस का भंडारण न करके अपनी आवश्यकता के अनुसार गैस सिलेंडर लें, जिससे कि सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को रसोईगैस मिल सके। पिछले हफ्ते रसोईगैस की सप्लाई कम होने के कारण जिले में संकट गहराने लगा था। पूर्ति विभाग का दावा है कि अब संकट की स्थिति नहीं है।