फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lohaghat's Suman Hounerd By Ku Ntl

अभिकर्ता कीर्ति उपाध्याय की बेटी सुमन को मिला स्वर्ण पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lohaghat's Suman Hounerd By Ku Ntl
कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में लोहाघाट फोर्ती की मेधावी छात्रा सुमन उपाध्याय को ग? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। अमर उजाला के अभिकर्ता कीर्ति उपाध्याय की मेधावी बेटी सुमन उपाध्याय ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक पाया है।
विज्ञापन

नगर से लगी फोर्ती ग्राम सभा की मेधावी छात्रा सुमन ने एमएससी जंतुविज्ञान में 80 फीसदी अंक पाए थे। इसलिए नैनीताल में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरुमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कुलपति प्रो. एनके जोशी ने सुमन को स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अब सुमन एसएसजे परिसर अल्मोड़ा से जंतुविज्ञान में पीएचडी कर रहीं हैं। सुमन का कहना था कि वह घर में भी रोजाना पांच घंटे पढ़ती थीं। सुमन ने माता विमला उपाध्याय, पिता कीर्ति उपाध्याय और गुरुजनों को सफलता का श्रेय दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, ग्राम प्रधान विमला पुनेठा, चंद्रशेखर बगौली, मोहन चंद्र बगौली, शंकर बगौली, कैलाश उपाध्याय, भुवन उपाध्याय, मदन उपाध्याय आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक से नवाजीं गईं आमबाग की पूजा पांडेय
टनकपुर (चंपावत)। शहर से सटे आमबाग ग्राम पंचायत की पूजा पांडेय ने कुमाऊं विश्वविद्यालय से एमएससी माइक्रोबायोलॉजी में 80.30 प्रतिशत अंक लाकर स्वर्ण पदक पाया है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के समारोह में 27 मई को पूजा को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। उन्होंने इस कामयाबी का श्रेय गृहिणी मां पुष्पा पांडेय, पिता कैप्टन (सेवानिवृत्त) जगदीश पांडेय और गुरुजनों को दिया है। इस सफलता पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, चेयरमैन विपिन कुमार, मंडल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, ग्राम प्रधान मोहिनी चंद आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed