{"_id":"56fc20df4f1c1ba47af005f9","slug":"lohaghat-roadways-station-desecrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिनशेड में चल रहा लोहाघाट रोडवेज स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिनशेड में चल रहा लोहाघाट रोडवेज स्टेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डा लोहाघाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण तथा तीन ब्लॉकों के मध्य में स्थित लोहाघाट नगर के रोडवेज स्टेशन के हाल बहुत बुरे हैं। यहां का स्टेशन टिनशेड में संचालित हो रहा है। हल्की बरसात में वह टपकने लगता है। डिपो से 34 बसों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें आठ नई 11 मध्यम दर्जे तथा शेष बसें अपने निर्धारित दूरी पूरी करने की स्थिति में हैं। खराब और जर्जर स्थिति में पहुंची बसों का संचालन करने से यात्रियों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
इन बसों का कोई ठिकाना नहीं है, वह मार्ग में कहीं भी खड़ी हो जाती हैं। डिपो की अधिकांश बसों का दिल्ली, बरेली, देहरादून आदि स्थानों के लिए संचालन किया जाता है। स्थानीय संपर्क मार्गों में इक्का दुक्का बसें ही संचालित की जाती हैं। जिसके कारण स्कूली छात्राओं, वृद्ध जनों, विकलांगों को शासन प्रदत्त सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कलपुर्जों के अभाव में वर्कशॉप की स्थिति बेहद खराब है। अमित बिष्ट का कहना है कि रोडवेज स्टेशन में यात्रियों के लिए विश्रामगृह तक नहीं है। बसों के इंतजार में लोगों को घंटों खड़े रहना पड़ता है। बुजुर्ग यात्रियों को तो सबसे अधिक दिक्कतें होती हैं। उमेश ओली का कहना है कि लोहाघाट पर्यटन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान है। यहां रोडवेज का स्टेशन चकाचक और आकर्षक होना चाहिए। वर्तमान में यहां शौचालय, मूत्रालय तथा पेयजल की बुनियादी सुविधा तक नहीं है।
विज्ञापन
जगदीश बोहरा का कहना है कि रोडवेज की ओर से सुविधा शुल्क के नाम पर लोगों से धनराशि तो ली जाती है, इसके एवज में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई सुविधाएं नहीं दी जाती हैं। रोडवेज को यात्रियों से प्रतिमाह लाखों रुपये की आय होती है। इमरान खान का कहना है कि लोहाघाट का रोडवेज स्टेशन पहाड़ का ऐसा पहला स्टेशन होगा, जहां यात्रियों के लिए कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को पानी तक के लिए मोहताज होना पड़ता है।