{"_id":"586149984f1c1b741aeeb59a","slug":"lohaghat-champawat-banbasa-won-the-soccer-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट, चंपावत, बनबसा ने जीता फुटबाल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट, चंपावत, बनबसा ने जीता फुटबाल मैच
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Mon, 26 Dec 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंडर-16 जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में लोहाघाट बी, चंपावत बी और बनबसा ने जीतकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
जिला खेल विभाग के तत्वावधान में स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल लोहाघाट बी और टनकपुर बी के बीच हुआ, इसमें लोहाघाट ने 1-0 से जीत हासिल की। लोहाघाट की ओर से रोहित ने गोल किया। दूसरा मैच चंपावत बी और लोहाघाट के बीच हुआ। संघर्षपूर्ण रहे मुकाबले में मैच के अंतिम क्षणों में चंपावत के मनोहर ने शानदार गोल दाग कर टीम को जीत दिलाई।
तीसरे मैच में बनबसा ने चंपावत को 2-0 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। बनबसा की ओर से नितेश चंद और यशवर्धन ने गोल किए। मैचों के रेफरी रचित वल्दिया और गौरव खोलिया थे। लाइनमैन की जिम्मेदारी योगेश मेहता, पारस ने निभाई। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता ने बताया कि मंगलवार को टनकपुर, लोहाघाट और बनबसा, चंपावत के बीच सेमी फाइनल मैच खेला जाएगा। आयोजन में फुटबाल कोच गौरव खोलिया, लोहाघाट के फुटबाल कोच विजय राय, अतुल अधिकारी, प्रकाश जोशी, आरबी मल्ल, प्रकाश सिंह आदि सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन