{"_id":"632b5141b4fb8257050acdb5","slug":"locks-remained-hanging-in-the-ultrasound-room-for-the-second-day-champawat-news-hld4764834187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड कक्ष में दूसरे दिन भी लटके रहे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड कक्ष में दूसरे दिन भी लटके रहे ताले
विज्ञापन
लोहाघाट उप जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटका ताला।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट डॉ.लक्षिता बिष्ट के इस्तीफा देने के बाद अल्ट्रासाउंड कक्ष में दूसरे दिन भी ताले लटके रहे। इस कारण गर्भवती सहित अन्य महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
उप जिला अस्पताल में पूर्व में तैनात डॉ.एलएम रखोलिया को उप जिला अस्पताल टनकपुर भेजने के बाद रेडियोलॉजिस्ट डॉ.लक्षिता बिष्ट ने कार्यभार ग्रहण किया था। करीब एक महीने कार्य करने के बाद डॉ.लक्षिता ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद मंगलवार और बुधवार को अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताले लटक गए हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने डीएम और सीएमओ को पत्र भेजकर डॉ.रखोलिया को पूर्व की भांति लोहाघाट उप जिला अस्पताल के अलावा सप्ताह में दो दिन टनकपुर अस्पताल के लिए तैनात करने की मांग की है। डॉ.रखोलिया को लोहाघाट से टनकपुर संबद्ध करने के बाद यहां प्रतिदिन 30 अल्ट्रासाउंड का नियम बना दिया गया है। साथ ही बाराकोट, लोहाघाट और पाटी के लोगों के लिए अल्ट्रासाउंड के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित करने से दिक्कतें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
रेडियोलॉजिस्ट डॉ.सोनाली ने संभाला कार्यभार
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ.जुनैद कमर ने बताया कि बाराकोट में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ.सोनाली मल्मोत्रा को उप जिला अस्पताल में तैनात कर दिया है। बुधवार को डॉ.सोनाली ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह बृहस्पतिवार से अल्ट्रासाउंड का कार्य शुरू कर देंगी। संवाद