{"_id":"6085c17f8ebc3e591f496472","slug":"lockdown-strictly-followed-champawat-news-hld4226504159","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का हुआ कड़ाई से पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का हुआ कड़ाई से पालन
विज्ञापन
चंपावत जिला मुख्यालय में रविवार को लॉकडाउन में पसरा रहा सन्नाटा।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/टनकपुर। जिले के विभिन्न स्थानों में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर रविवार को लागू किए गए पूर्ण लॉकडाउन में बाजारों मेसन्नाटा पसरा रहा। पुलिस की ओर से लॉकडाउन में जारी गाइड लाइन का सख्ताई से पालन कराया गया। सड़क पर केवल रोडवेज की बसें और अन्य वाहन चलते नजर आए।
जिला मुख्यालय में कोतवाली गेट और मोटर स्टेशन पर यात्री वाहनों की और चालकों की जांच की गई। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोहाघाट, रीठासाहिब, भिंगराड़ा, पाटी, बाराकोट बाजार में भी पूर्ण रूप से लॉकडाउन रहा। इस दौरान मेडिकल स्टोरों, अस्पताल, शराब की दुकान के अलावा सारी दुकानें बंद रहीं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार, मीना बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
दूध, सब्जी अति आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी बंद रहने से लोग काफी परेशान रहे। एसडीएम आरसी गौतम के दिशा निर्देशन में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की हुई थी। एसडीएम ने बताया कि लॉकडाउन शांतिपूर्वक ढंग से पूर्ण रूप से सफल रहा। उन्होंने सहयोग के लिए सभी व्यापारियों और लोगों के प्रति आभार जताया। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस कर्मी जगह जगह मुस्तैद थे।
विज्ञापन
टनकपुर में भी रविवार को दूसरे साप्ताहिक लॉकडाउन का व्यापक असर रहा। सुबह के समय सड़कों पर कुछ लोग चहल-कदमी करते नजर आए, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद सड़कें सुनसान हो गई। इस दौरान पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करते मिले कई लोगों पर लाठियां भी भांजी और चालान भी काटे। बस स्टेशन पर भी सन्नाटा रहा। अलबत्ता व्यावसायिक वाहन दौड़ते रहे। डीएम विनीत तोमर और एसपी लोकेश्वर सिंह ने टनकपुर, बनबसा क्षेत्र में लॉकडाउन की स्थिति का निरीक्षण कर उचित निर्देश दिए।
शादी विवाह समारोहों ने तोड़ी सन्नाटे की धमक
चंपावत। कोराना महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में शादी विवाह समारोहों के आयोजन ने सन्नाटे की धमक तोड़ी। रविवार को बाजार बंद होने के बावजूद जिन स्थानों में अनुमति लेकर शादी विवाह समारोहों में चल रहे गीत संगीत की गूंज सुनाई दी।(संवाद)
दो बजे तक ही खुली रही शराब की दुकानें
चंपावत। जिले में शराब की दुकानें रविवार को दो बजे बाद बंद हो गई। जिला आबकारी अधिकारी तपन पांडेय ने बताया कि अब शराब की दुकानें केवल दो बजे तक ही खोली जाएंगी।(संवाद)