फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Load test of Chalthi's new bridge, 12 trucks parked on the bridge

Champawat News: चल्थी के नए पुल का भार परीक्षण, 12 ट्रक पुल पर खड़े किए

Tue, 29 Aug 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 29 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Load test of Chalthi's new bridge, 12 trucks parked on the bridge
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन चल्थी पुल के वजन के परीक्षण के लिए खड़े किए
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी के निर्माणाधीन पुल का भार परीक्षण (लोड टेस्ट) शुरू कर दिया गया है। 48 घंटे तक वजन परीक्षण के बाद पुल से वाहनों के संचालन की कार्यवाही शुरू की जाएगी। यह भार परीक्षण आईआरसी : 51 मानक के दिशा निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है। भार का परीक्षण 70 आर क्षमता का होगा।
विज्ञापन

एनएच पर बारहमासी सड़क परियोजना के अंतर्गत बन रहा चल्थी पुल पहाड़ और मैदान को जोड़ने की महत्वपूर्ण कड़ी है। लधिया नदी पर बने 165 मीटर लंबे और 14.90 मीटर चौड़े इस पुल का भार परीक्षण शुरू कर दिया गया है। सामग्री से लदे 12 ट्रकों को पुल पर खड़ा किया गया है।
विज्ञापन

एनएच खंड के एई एनसी पांडे का कहना है कि कुल 340 टन वजन के साथ इन ट्रकों को 48 घंटे तक पुल की क्षमता को मापने के लिए खड़ा किया गया है। एनएच खंड का कहना है कि परीक्षण सफल रहने के एक सप्ताह बाद वाहनों का नए पुल से संचालन शुरू हो जाएगा। फिलहाल एनएच पर टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच सफर चल्थी के पुराने पुल से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed