फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lluvia de lluvia en el distrito de Pithoragarh

पिथौरागढ़ जिले में बारिश से गिरा तापमान

Mon, 12 Feb 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूूूूराे पिथौरागढ़। Updated Mon, 12 Feb 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Lluvia de lluvia en el distrito de Pithoragarh
ा बर्फ से लकदक 3200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खलियाटॉप। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 जिले में सोमवार की सुबह से हो रही हल्की और मध्यम स्तर की बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार की तुलना में तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है। मुनस्यारी में अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्लियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान एक बार फिर से शून्य डिग्री पर पहुंच गया है।  मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले में सभी स्थानों पर मध्यम स्तर की बारिश हुई। दोपहर तक पिथौरागढ़ में पांच एमएम, धारचूला में आठ एमएम, डीडीहाट में  छह एमएम वर्षा रिकार्ड हुई।

जिले में अभी रिमझिम बारिश जारी है। इस बीच मुनस्यारी में कालामुनि, खलियाटॉप, बेटुलीधार, पातलथौड़, नया बस्ती, मिलम, नामिक में हिमपात हुआ। मुनस्यारी में शाम के समय बर्फ के हल्के फाहे गिरे। यह संभावना जताई जा रही है कि यदि मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा तो मुनस्यारी नगर में भी बर्फ गिर सकती है। धारचूला तहसील में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नारायणआश्रम से लेकर लिपुलेख तक जमकर बर्फ गिरी है। 
विज्ञापन


बर्फ से कुछ स्थानों पर पैदल रास्ते को नुकसान पहुंचने की सूचना है। धारचूला नगर में दिन भर रुक रुककर बारिश होती रही। बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, डीडीहाट में बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बाजार में लोगों की आवाजाही कम रही। मौसम विभाग ने मंगलवार से मौसम में बदलाव आने का संकेत दिया है। कल से बारिश थम जाएगी। अलबत्ता न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 खलियाटॉप में 15 सेमी बर्फ गिरी
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। समुद्र सतह से 3200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खलियाटॉप में सोमवार को दोपहर तक 15 सेंटीमीटर बर्फ गिर गई थी। खलियाटॉप में पहले से बर्फ मौजूद है। ताजा बर्फबारी के बाद अब खलियाटॉप में स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू करने में आसानी हो जाएगी। पंडित नैन सिंह पर्वतारोहण संस्थान ने खलियाटॉप में 14 फरवरी से स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू करने का फैसला लिया है। आयोजकों का कहना है कि बेटुलीधार में भी स्कीइंग प्रशिक्षण लायक बर्फ गिर चुकी है। स्कीइंग प्रशिक्षण को 15 दिन तक संचालित किया जाएगा। 



सब्जियों के लिए फायदेमंद होगी बारिश
पिथौरागढ़। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि ताजा बारिश से हालांकि मुख्य फसल को तो ज्यादा फायदा मिलने वाला नहीं है लेकिन सब्जियों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद साबित होगी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने कहा कि किसानों को नमी का फायदा उठाते हुए लौकी, कद्दू, धनिया, बीन्स के बीजों का रोपण करना चाहिए। 



वन विभाग को मिली बड़ी राहत
पिथौरागढ़। ताजा बारिश ने वन विभाग को खासी राहत दी है। इस समय जिन जंगलों में आग का खतरा पैदा हुआ था, वह कुछ दिनों के लिए नियंत्रित हो जाएगा।  वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि बारिश से कुछ दिनों तक जंगलों की आग का खतरा टल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed