फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   listened. villagers. started. work. opening. road.

Champawat News: किसी ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने शुरू किया सड़क खोलने का काम

Sun, 12 Jan 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 12 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
listened. villagers. started. work. opening. road.
पाटी (चंपावत)। मुख्यालय को जोड़ने वाली गर्सलेक से बांस बस्वाड़ी सड़क चार साल से बंद होने से दो हजार की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। जनप्रतिनिधियों, विधायक, शासन-प्रशासन से गुहार लगाते-लगाते थक चुके है। कोई कार्रवाई नहीं होने पर नाराज ग्रामीणों ने श्रमदान कर बंद सड़क खोलने का कार्य शुरू कर दिया हैं। इसमें महिलाएं, बुजुर्गों से लेकर छोटे-छोटे बच्चे तक काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

नारायण दत्त तिवारी, गणेश जोशी, नीरज जोशी, सतीश जोशी आदि ग्रामीणों का कहना है कि जमनटाक, बांस बस्वाड़ी, बसान, गोलनासेरी, बालीगांव, सेरान को जोड़ने वाली यह सड़क वर्ष 2021 में मलबा आने से चार किमी बंद हो गई थी। इसकी सूचना ग्रामीण कई बार शासन प्रशासन को दे चुके हैं। जब किसी ने उन की समस्या का समाधान नहीं किया तो मजबूर होकर लोगों ने श्रमदान से सड़क सही करने का कार्य शुरू कर दिया। सड़क बंद होने से लोगों को पाटी मुख्यालय आने के लिए 20 किमी से अधिक का सफर कर आना पड़ रहा है। ग्रामीण चिंतामणि जोशी, त्रिलोचन जोशी, जीवन जोशी ने बताया कि तीन दिन पूर्व सड़क खोलने का काम शुरू किया है। अभी करीब 200 मीटर सड़क से मलबा हटाया है।
विज्ञापन

कोट
ग्रामीण कृषि कार्य करते हैं। सड़क नहीं होने से समय रहते फल सब्जियों को बाजार तक नही पहुंचा पाते हैं। इस कारण प्रतिवर्ष लाखों का नुकसान होता है। वर्तमान समय में 90 में से 72 परिवार यहां से पलायन कर चुके हैं। - त्रिलोचन जोशी, स्थानीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शासन प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन किसी ने भी इसका कोई संज्ञान नहीं लिया। तब मजबूर होकर ग्रामीण स्वयं ही श्रमदान कर सड़क सही करने में जुट गए हैं। - गिरधर जोशी, पूर्व शिक्षक।

कोट
2021 से सड़क बंद होने से ग्रामीणों को 20 किलोमीटर का चक्कर लगाकर बाजार जाना पड़ता हैं। इस कारण लोगों का अधिक समय और पैसा खर्च होता है। जब कोई नहीं सुनेगा तो खुद ही करना पड़ेगा। - गणेश दत्त जोशी, स्थानीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed