फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Listened to the Prime Minister's mind

कई जगह रेडियो से सुना पीएम का संदेश

Sun, 24 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Sun, 24 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Listened to the Prime Minister's mind
प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। पंचायतीराज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को सुनने के लिए यहां कोई खास उत्साह नजर नहीं आया। अधिकांश जगहों में आम लोगों की संख्या खासी कम थी। कलक्ट्रेट के नजदीक वाली ढकना बडोला ग्राम पंचायत में रेडियो से पीएम का संदेश सुना गया।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान विनोद सिंह, भैरव भंडारी, बहादुर सिंह, प्रकाश चौधरी, बसंत चौधरी आदि ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश के मुताबिक अगर गांवों में ईमानदारी से योजनाओं का क्रियान्वयन हो तो टिकाऊ विकास मुमकिन है।
विज्ञापन


यहां स्कूल परिसर में डीडीओ वीके उपाध्याय, डीआईओ एनएस बिष्ट सहित तमाम लोग मौजूद थे। अधिकारियों ने गांवों के विकास के हालात का जायजा भी लिया।डुमडई में मुख्य कृषि अधिकारी आरएल चंद्रवाल ने कृषि योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान विमला देवी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी उमेदराम जौला, एडीओ सीएस यादव, गणेश गड़िया, हीरा देवी, जतन राम आदि मौजूद थे। शक्तिपुरबुंगा में बीडीओ शिल्पी पंत, डीपीओ शैली प्रजापति ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से रूबरू कराया। प्रधान पुष्पा जोशी, पीसी जोशी, दीपा पांडेय, संगीता आर्या, आशा, लक्ष्मी पांडेय, पुष्पा सामंत, कैलाश सिंह, पंकज जोशी आदि मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed