फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Life disrupted due to torrential rains

Champawat News: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

Mon, 27 May 2024 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 27 May 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Life disrupted due to torrential rains
भारी बारिश के चलते पाटी की बद सड़क। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में अंधड़ के साथ हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के चलते मलबा आने से कई मोटर मार्ग बंद हो गए। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार की देर शाम हुई मूसलाधार बारिश से बाराकोट ब्लाॅक के गल्लागांव देवलीमाफी मोटर मार्ग पर तड़ीगांव, डोबाभागू के पास चार स्थानों पर मलबा आने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हेमा तिवारीर ने बताया कि बारिश से सड़क पर चार स्थानों पर मलबा आ गया है जिस कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। कई वाहन सड़क के दोनों ओर फंस गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पीएमजीएसवाई को देकर जल्द सड़क खोलने की मांग की। इधर पाटी ब्लाॅक के सुंदर राम और जगत राम ने बताया कि छिनकाछिना-थुवामौनी मार्ग भी जगह-जगह मलबा आने से बंद है।
विज्ञापन

इधर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड पर नालियों के चोक होने से बारिश का पानी सड़क पर तालाब सा बन गया है। राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी ने कहा कि पहली बारिश ने मानसून की तैयारी की पोल खोल दी है। नगर के कई स्थानों पर नालियों के चोक होने से नालियों का कचरा सड़कों में बहता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के अभियंता देवेश कोहली ने बताया कि बारिश से गल्लागांव देवलीमाफी मोटर और सिब्योली मोटर मार्ग का मलबा हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया है। छिनकाछिना-थुवामौनी मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा आया हुआ है। मोटर मार्ग को खोलने के लिए मशीन लगी हुई है, जल्द ही मार्ग को खोल दिया जाएगा।
एक घंटे की बारिश ने खोली मंच-तामली सड़क की पोल

कई स्थानों में कीचड़ होने से वाहनों का संचालन जोखिमभरा

चंपावत। रविवार की शाम को करीब एक घंटे की बारिश ने जिले के सीमांत मंच तामली मार्ग की पोल खोल कर रख दी। मार्ग पर नाली का निर्माण नहीं होने से पानी सड़क के ऊपर बहने लगा। बारिश से मंच-तामली मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है। जगह-जगह मोटर मार्ग पर मिट्टी भर गई है जिससे दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौनपोखरी से खोकिया तक मार्ग पर पत्थर और मिट्टी भर गई है। ग्रामीण शेर सिंह महर, दीपक सिंह, राहुल सिंह आदि ने लोनिवि से क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत किए जाने और पानी निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग की है। इधर नगर चंपावत में देर रात हुई एक घंटे की बारिश से गोरलचौड़ मैदान सड़क, टीआरसी सड़क समेत कई जगह नालियों का कूड़ा सड़क पर आ गया। कई जगह नालियों में बहते हुए कूड़ा दुकानों के आगे जमा हो गया। स्थानीय पूजा ने बताया कि नाली की नियमित सफाई नहीं होने से कूड़ा सड़कों और दुकानों के बाहर एकत्र हो गया है। संवाद
खेती के लिए फायदेमंद है बारिश

चंपावत। आपदा विभाग के अनुसार रविवार रात को चंपावत में 21 मिमी, पाटी में 10 मिमी और लोहाघाट में दो मिमी बारिश हुई। इससे उद्यान विभाग के साथ ही काश्तकारों ने राहत की सांस ली है। बारिश होने के बाद सोमवार को चंपावत का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडेय ने बताया कि बारिश से आलू की खेती को फायदा होगा। पर्याप्त मात्रा में बारिश होने से मूली, तुरई आदि बीजों की बुवाई में आसानी होगी। जिला कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी ने बताया कि बारिश मडुवा, धान आदि की बुवाई के लिए अच्छी है। संवाद

घरों और गोशालाओं में घुसा बारिश का पानी

लोहाघाट (चंपावत)। डिग्री काॅलेज खेल मैदान के निर्माण कार्य के कारण बारिश का पानी रायनगर चौड़ी के ग्रामीणों के मकानों में घुसने से लोगों में आक्रोश है। ग्राम प्रधान जितेंद्र राय ने पानी की पुख्ता निकासी के लिए एसडीएम रिंकू बिष्ट को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि ग्राम सभा रायनगर चौड़ी में डिग्री काॅलेज प्रशासन की ओर से डिग्री कॉलेज खेल मैदान के समतलीकरण का कार्य सुनियोजित तरीके से नहीं किया जा रहा है। इसके चलते रविवार को हुई भारी बारिश के कारण खेल मैदान में जल भराव हो गया। मैदान में भरा पानी तेज गति से गांव की ओर बहकर लोगों के घरों और गोशालाओं एवं खेतों में घुस गया।
ग्रामीणों ने रात में बारिश के बीच ही अत्यधिक कठिनाई से नाली कटान कर अस्थायी रूप से समस्या को टाल कर स्थिति को और गंभीर होने से बचाया है। ग्रामवासियों ने मैदान का कार्य सुनियोजित तरीके करने की मांग की। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संवाद
बनबसा में पड़ रही भीषण गर्मी

बनबसा (चंपावत)। एक सप्ताह से बनबसा क्षेत्र भीषण गर्मी पड़ रही है। दोपहर बाद लू चलने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को बनबसा में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनबसा अस्पताल के चिकित्साधिकारी डाॅ. मुकेश मौर्य ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। सूती और ढीले कपड़े पहनें। फ्रीज के पानी से परहेज करें, ताजे फल खाएं। बाहर का खाना खाने से बचें। संवाद

गधेरा पार करते समय चाचा-भतीजा बहे

झूलाघाट (पिथौरागढ़)। दार्चूला के मार्मा गांव पालिका में रविवार शाम को दो लोग गधेरा पार करते समय बह गए। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के दार्चूला जिले के मार्मा गांव पालिका वार्ड नंबर पांच निवासी झूपा टम्टा (25) और उसका भतीजा अचानक पानी और कीचड़ के आने से बह गए। रात भर ढूंढने के बाद दोनों नहीं मिल पाए। सोमवार को ग्रामीणों ने दोनों के शव रास्ते से 200 मीटर नीचे बरामद किए। जिला प्रहरी कार्यालय दार्चूला के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना के बाद इलाका प्रहरी कार्यालय लटिनाथ से प्रहरी निरीक्षक दर्शन खड़का के नेतृत्व में प्रहरी टोली भेजी। उन्होंने बताया कि गधेरे को पार करते समय ऊपर से पत्थर और मिट्टी के साथ पानी आ जाने से दोनों बह गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed