{"_id":"59f0c7ca4f1c1bf3538b93ec","slug":"lic-manager-left-over-reverse-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर पलटी कार, एलआईसी प्रबंधक बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर पलटी कार, एलआईसी प्रबंधक बचे
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
सूखीढांग के पास पलटी कार को हटाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर सूखीढांग के पास बुधवार अपरान्ह एक कार पलट गई। दुर्घटना में कार सवार भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शाखा प्रबंधक बाल-बाल बच गए। सड़क के बीच में कार के पलटने से करीब 15 मिनट तक एनएच पर आवाजाही भी ठप रही।
सूखीढांग के पास एलआईसी डीडीहाट के शाखा प्रबंधक देवेश कुमार पांडेय की कार बीच सड़क पर पलट गई। वे नई कार लेकर डीडीहाट जा रहे थे, तभी राजमार्ग चौड़ीकरण के चलते बीच रास्ते पर पड़े पत्थर से कार अचानक असंतुलित होकर पलट गई। उन्हें मामूली चोटें आईं। अलबत्ता बड़ा हादसा बच गया। वहां से गुजर रहे डा.वीके जोशी सहित आसपास के लोगों की मदद से कार को रास्ते से हटाया गया।