फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Less Ultrasaund in Champawat

जिला अस्पताल चंपावत में अल्ट्रासाउंड नहीं होने से बैरंग लौटी महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Less Ultrasaund in Champawat
चंपावत जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंउ कराने दूरदराज से पहुंची महिलाएं। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला अस्पताल में सोमवार को दूरदराज से आईं कई महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। इस कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। महिलाओं का कहना था कि रेडियोलॉजिस्ट की ओर से एक बजे बाद अल्ट्रासाउंड के लिए पर्चा नहीं दिया गया। इस कारण दूर के गांवों से आईं कई महिलाओं को देर तक इंतजार के बावजूद बिना इलाज के ही लौटना पड़ा। पाटी ब्लॉक के कई गांवों से आईं पूजा देवी, कमला देवी, उषा, नेहा, दीपा, जलनुर मुमताज आदि महिलाओं ने बताया कि वह सुबह 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचने के बाद भी उनके अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके।
विज्ञापन

इस कारण दूरस्थ गांवों से आईं महिलाओं समेत उनके साथ आए बच्चों को भी दिनभर भूख, प्यास, पैदल चलने समेत कई कठिनाइयों से जूझना पड़ा। इसका पता चलने पर ज्येष्ठ उपप्रमुख मोनिका बोहरा ने बच्चों के लिए अपने स्तर से जलपान की व्यवस्था कराई। महिलाओं का कहना था कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा क्षेत्र होने के कारण जिला अस्पताल में संसाधन बढ़ाए जाने चाहिए।
विज्ञापन

मैं सुबह 10 बजे बच्चे के साथ जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए आई थी। जमा होने के बावजूद मेरा पर्चा लौटा दिया गया। - मुमताज, मरीज।
जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने की जरूरत है। यहां जल्दी आने के बाद भी बिना अल्ट्रासाउंड के लौटना पड़ रहा है। - पूजा देवी, मरीज।
जिला अस्पताल की ओपीडी में दो बजे तक ही अल्ट्रासाउंड करने का नियम है। सोमवार को भी दो बजे तक 46 लोगों के अल्ट्रासाउंड हुए हैं। उसके बाद भी अगर इस तरह की दिक्कत आ रही है तो उसकी जांच की जाएगी। - डॉ. विवेक, प्रभारी पीएमएस, जिला अस्पताल, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed