फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Less Devlopment in Champawat

लटके काम निकाल रहे विकास के दावों की हवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Less Devlopment in Champawat
चंपावत। एक ही दिन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 103.70 करोड़ रुपये के शिलान्यास और लोकार्पण कर विकास की सोच को आगे बढ़ाया है। विकास के इन दावों और घोषणाओं का एक दूसरा सच भी है। इसे खुद कार्यक्रम के आयोजन स्थल जीजीआईसी ने ही उजागर किया है।
विज्ञापन

मुख्यालय के इस जीजीआईसी में पढ़ाने वालों की जबर्दस्त कमी है। छह प्रवक्ताओं और तीन एलटी शिक्षकों के अलावा बाबुओं की भी कमी है। कायदे की प्रयोगशाला और पुस्तकालय भी नहीं है। जीजीआईसी के प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) में आयोजन कराने की वजह गोरलचौड़ मैदान के पास दस साल से बन रहे ऑडिटोरियम का पूर्ण नहीं होना है। कई कार्य न केवल लंबे समय से लटके हैं बल्कि ऐसे कार्यों की फेहरिस्त भी काफी लंबी है।
विज्ञापन

लंबे समय से अटके ये काम
1-सर्किट हाउस में सीएम सहित तमाम अति महत्वपूर्ण अतिथि विश्राम करते हैं, वहां एक भी कार्मिक की तैनाती नहीं है। राज्य संपत्ति विभाग के इस भवन की लोनिवि अस्थायी रूप से अपने तीन बेलदारों के जरिये देखरेख कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2-चंपावत में सर्किट हाउस के पास ही 99 लाख से बने हेलीपैड का काम पूरा बजट मिलने के बाद अधूरा तो है ही साथ ही आगे का काम भी चार साल से बंद है।
3-चंपावत में शूटिंग रेंज का बुधवार को भी एलान हुआ है लेकिन यहां पूल्ड हाउस के पास पहले से बनी शूटिंग रेंज का उपयोग नहीं हो पा रहा है।
4-2015 में खुले चंपावत जिला पुस्तकालय की स्थापना के बाद से पुस्तकों के लिए न एक रुपये का बजट मिला और न ही स्टाफ की तैनाती हुई है।
5-चंपावत के राजबुंगा (किले) को हेरिटेज में तब्दील करने की 2015 की योजना एक कदम आगे नहीं बढ़ सकी है।
6-बीसी खंडूड़ी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अप्रैल 2008 में चंपावत जिला जेल भवन का शिलान्यास किया था लेकिन 14 साल बाद भी जेल भवन लटका हुआ है।
7-टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर चूका से रूपालीगाड़ को जोड़ने वाला 690 मीटर लंबा पुल 2015 से रुका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा तेजी के साथ ही समयबद्ध तरीके से काम करा रही है। लटके और रुके काम जल्द पूरे कराए जाएंगे।
-मोहन सिंह अधिकारी, जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed