फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard near tanakpur fire station

Champawat News: टनकपुर में अग्निशमन केंद्र के पास गुर्राता रहा तेंदुआ

Mon, 04 Sep 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 04 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Leopard near tanakpur fire station
टनकपुर (चंपावत)। अग्निशमन केंद्र के पास शारदा तट पर रविवार रातभर तेंदुआ गुर्राता रहा लेकिन मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को तेंदुआ नहीं दिखा। उधर आठवें मील के पास एक चालक को दिखा तेंदुआ वन विभाग के ट्रैप कैमरे में कैद नहीं हो सका।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से बस्तिया से लेकर सूखीढांग क्षेत्र में तेंदुए का आतंक है। वह कई बाइक सवारों पर हमला कर चुका है। विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे और निगरानी के लिए ट्रैप कैमरे लगाए हैं लेकिन यह सभी उपाय बेअसर रहे।
विज्ञापन


चंपावत वन प्रभाग बूम रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन ने बताया कि रविवार रात एक वाहन चालक ने आठवें मील से पहले बस्तिया की ओर मोड़ पर तेंदुआ दिखने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन केंद्र के लीडिंग फायरमैन श्याम सिंह ने बताया कि रविवार रात आठ से 12 बजे तक नगर से लगे शारदा तट पर तेंदुआ गुर्राता रहा। घटना से चिंतित कई गांवों के लोगों ने वनाधिकारियों से हिंसक वन्यजीवों को जंगल में ही रोकने और उन्हें भयमुक्ति दिलाने की मांग की है।
शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों की टीम संबंधित क्षेत्र में नियमित रूप से गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed