{"_id":"668c31b1889fbb57010db41b","slug":"leopard-killed-18-goats-in-two-days-panic-among-villagers-champawat-news-c-229-1-shld1026-110039-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: तेंदुए ने दो दिन में 18 बकरियों को मारा, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: तेंदुए ने दो दिन में 18 बकरियों को मारा, ग्रामीणों में दहशत
Tue, 09 Jul 2024 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 09 Jul 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के रैघांव में तेंदुए का आतंक खत्म नहीं हो पा रहा है। तेंदुए ने दो दिनों में गोठ में घुसकर 18 बकरियों को मार डाला। तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
प्रधान नेहा अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता धन सिंह अधिकारी ने बताया कि रविवार रात तेंदुआ रैघांव के त्रिलोक सिंह पुत्र मानसिंह की गोठ में घुस गया। तेंदुए ने एक-एक 12 बकरियों को मार दिया। बकरियों की आवाज सुनकर जब ग्रामीण गोशाला में पहुंचे तो तेंदुआ गोठ के रोशनदान से कूदकर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व शनिवार रात भी तेंदुए ने प्रताप सिंह पुत्र मान सिंह की छह बकरियों को निवाला बनाया था। तेंदुए के लगातार बढ़ रहे आतंक से गांव में दहशत है।
ग्रामीण दिनेश सिंह, प्रकाश सिंह, महेश सिंह, लड़ीधुरा शैक्षिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने वन विभाग से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने और पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। काली कुमाऊं वन क्षेत्र के रेंजर राजेश कुमार जोशी ने बताया कि घटना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। मुआवजे की कार्यवाही की जा रही है। संवाद