{"_id":"6776dc5e1144490b540e879a","slug":"leopard-entered-a-house-in-chaudakot-dhura-champawat-news-c-229-1-shld1007-117895-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: धूरा के चौड़ाकोट के एक घर में घुसा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: धूरा के चौड़ाकोट के एक घर में घुसा तेंदुआ
Fri, 03 Jan 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर/चंपावत। दूरस्थ सूखीढांग क्षेत्र के धूरा चौड़ाकोट गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे लाल सिंह (82) अपने घर का दरवाजा खोलकर बाहर शौच के लिए निकले। उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी बाहर निकला। इस बीच जैसे ही वह शौच कर अंदर आने लगे तो कुत्ते का पीछा कर तेंदुआ अंदर घर में घुस गया। तेंदुए ने लाल सिंह पर हमला करने का प्रयास किया तो कुत्ते ने बचाव किया। इस बीच लाल सिंह की दायीं आंख में चोट आई। तेंदुआलाल सिंह के तीसरी मंजिल में घुस गया। ग्रामीणों और वन दरोगा गिरीश जोशी ने रेंज को जानकारी दी और साढ़े सात बजे रेस्क्यू टीम वन दरोगा ॠषिपाल जोशी की अगुवाई में पिंजरा लेकर पहुंची।
बूम वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन के नेतृत्व में पिंजरा घर के दरवाजे पर लगाया गया। दिन भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। डीएफओ नवीन चंद्र पंत ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। रेस्क्यू अभियान में रेंजर रमेश चंद्र जोशी, रेंजर दिनेश जोशी के साथ डिप्टी रेंजर पुष्कर दत्त भट्ट, वन दरोगा रेवाधर जोशी, गिरीश जोशी जुटे रहे। देर शाम तक तेंदुआ बाहर नहीं निकला था। इस दौरान ग्रामीण कैप्टन टीसी जोशी, प्रकाश चौड़ाकोटी, शंकर जोशी, नाथ सिंह आदि मौजूद रहे।