{"_id":"661187c0ce122b11140295fa","slug":"leopard-cub-found-dead-on-the-road-near-gumod-champawat-news-c-229-1-shld1026-107012-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गुमौद के पास सड़क पर मृत मिला तेंदुए का बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गुमौद के पास सड़क पर मृत मिला तेंदुए का बच्चा
Sat, 06 Apr 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुमौद नामक स्थान पर तेंदुए के एक बच्चे का शव मिला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद नष्ट कर दिया।
काली कुमाऊं वन क्षेत्र के रेंजर राजेश कुमार जोशी ने बताया कि शनिवार सुबह लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुमौद के पास तेंदुए का नौ माह का बच्चा (नर) सड़क पर मृत मिला। शव को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे नष्ट कर दिया गया। रेंजर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि प्रथम दृष्टया वाहन की टक्कर लगने से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहां वन कर्मी राजेंद्र भट्ट, राहुल, ललित मोहन जोशी, रमेश त्रिवेदी शामिल रहे। संवाद