फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard Cached in Tanakpur

आठ लोगों को घायल करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Leopard Cached in Tanakpur
टनकपुर में पिंजरे में कैद तेंदुआ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो महीने के भीतर आठ लोगों पर हमला करने वाले तेंदुए को वन विभाग ने शनिवार को पिंजरे में कैद कर लिया। वन विभाग ने स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूखीढांग बृजनगर क्षेत्र में जून से तेंदुए का आतंक बना हुआ था। तेंदुए ने विश्रामगृह में रह रहे एक कर्मचारी के अलावा एनएच से गुजर रहे पांच दोपहिया सवार आठ लोगों को घायल कर दिया था।
विज्ञापन

बूम के क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन ने बताया कि तेंदुए को शनिवार शाम पिंजरे में कैद किया गया। बाद में तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कर नंधौर अभयारण्य की ओर छोड़ दिया गया है। तेंदुए के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम में दरोगा रवींद्र लाल, पुष्कर भट्ट, भरत नेगी, गिरीश जोशी, रेवाधर जोशी, विपिन आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंश मारने का वीडियो वायरल
अल्मोड़ा। ग्रामीण इलाकों में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र ताकुला-बसोली रोड के पास सड़क किनारे पहुंचे तेंदुए ने दिनदहाड़े गोवंश को मार दिया। कार सवार व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाया है। करीब 1:30 मिनट के इस वीडियो में एक तेंदुआ गोवंश का शिकार करता दिख रहा है। तेंदुए की दहशत से क्षेत्रवासी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed