फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leaving no money from several ATMs

कई एटीएम से रकम नहीं निकल रही

Sun, 25 Dec 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 25 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Leaving no money from several ATMs
पाटी में लोगों को कैशलेस की जानकारी देते बैंक अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

दो दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुलेंगे, लेकिन कैश का संकट फिलहाल जल्द दूर होने के आसार नहीं है। शनिवार के बाद रविवार को लोग भी धन के लिए एटीएम पर ही आश्रित रहे। चंपावत में एसबीआई के एटीएम में रविवार को भी 500 रुपए के नोट मिले, मगर इलाके के आधा दर्जन एटीएम से कैश नहीं निकल पा रहे थे। यूनियन बैंक का एटीएम लंबे समय से खराब होने से बंद रहा। कई खुले एटीएम से महज 2000 रुपए का नोट निकल रहा था।
लीड बैंक प्रबंधक आनंद सिंह रावत ने कैश की कमी होने की बात स्वीकारी। उनका कहना है कि फिलहाल भारतीय रिजर्व बैंक से नकदी मिलने की संभावना कम है। अलबत्ता कैश को दूसरी कैश चेस्ट से मंगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अगर जल्द कैश नहीं मिला, तो इस सप्ताह नकदी का संकट हो सकता है।
विज्ञापन


 एसबीआई पाटी की ओर से रविवार को बैक परिसर में डिजिटल साक्षरता और कैशलेस के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। वयोवृद्ध ईश्वरी दत्त गहतोड़ी की अध्यक्षता और शाखा प्रबंधक जनार्दन चिल्कोटी के संचालन में हुए कार्यक्रम मेें लोगों को ऑनलाइन बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, सामूहिक चर्चा, प्लास्टिक मनी, पीओएस मशीन, बियरर चैक, आर्डर चैक, आयकर रिटर्न, ई-वायलेट, स्टेट बैंक बडी, एटीएम डेबिट कार्ड सहित ऑनलाइन होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। सीएससी के संचालक दीपक सोराड़ी ने ऑनलाइन लेनदेन के फायदे एवं ई-पेमेंट से होने वाली सुविधा की जानकारी दी। इस दौरान दीपक कापड़ी, प्रकाश सकलानी, तेज सिंह बिष्ट, भगीरथ सोराड़ी, विद्याधर गहतोड़ी, प्रेमबल्लभ सोराड़ी आदि मौजूद रहे। बैंक अधिकारियों ने बताया कि पाटी में लोगों का ई-पेमेंट एवं प्लास्टिक मनी की ओर काफी रुझान है। इसके लिए रोज कई लोग पीओएस एवं नेटबैंकिंग के लिए बैक में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed