फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leakage of drinking water line increases people's problems

Champawat News: पेयजल लाइन की लीकेज ने बढ़ाई लोगों की दिक्कतें

Mon, 12 Feb 2024 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 12 Feb 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Leakage of drinking water line increases people's problems
लोहाघाट नगर में पेयजल लाइन के लीक होने से बहता पानी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में जगह-जगह पेयजल लाइन लीक होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। लीक पेयजल लाइन को ठीक नहीं किए जाने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान न होने पर लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पूर्व सभासद राजकिशोर साह का कहना है कि नगर के बजरंग बली वार्ड में घरों को जोड़ने वाली पाइप लाइन जगह-जगह लीकेज है। इससे पानी बर्बाद हो रहा है। एक ओर नगर के लोगों को तीसरे चौथे दिन पानी मिल रहा है। वहीं पेयजल लाइन में लीकेज के चलते समस्या और बढ़ गई है। लाइन लीक होने से लोगों के घरों में बहुत कम पानी पहुंच पा रहा है। नगर के लोग हैंड पंप, नौलों, गधेरों से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। दिनेश सिंह, रमेश चंद्र, पार्वती देवी, हीरा देवी ने जल संस्थान से शीघ्र पेयजल लाइन ठीक कराने की मांग की है। इधर, जलसंस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि पेयजल लाइन के लीकेज ठीक कराने का कार्य किया जा रहा है। जहां भी लाइन लीक कर रही है, उसे जल्द ठीक कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed