फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leader accused of rape surrenders

आरोपी भाजपा से निष्कासित नेता: पुलिस गिरफ्तारी के लिए देती रही दबिश, आरोपी खुद ही पहुुंच गया कोतवाली

Mon, 01 Jan 2024 10:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Updated Mon, 01 Jan 2024 10:04 AM IST
सार

चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी भाजपा से निष्कासित नेता कमल सिंह रावत को दबोचने में पुलिस नाकाम रही। पुलिस की दबिश काम नहीं आई लेकिन रविवार को आरोपी ने खुद ही कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन
Leader accused of rape surrenders
कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी भाजपा से निष्कासित नेता कमल सिंह रावत को दबोचने में पुलिस नाकाम रही। पुलिस की दबिश काम नहीं आई लेकिन रविवार को आरोपी ने खुद ही कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जज अरुण बोहरा ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि आरोपी कमल सिंह रावत ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। पुलिस की कई टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थीं। भाजपा से निष्कासित हो चुका कमल सिंह रावत कुछ दिन पहले तक भाजपा का तल्लादेश मंडल का अध्यक्ष था।

विज्ञापन


कमल पर चंपावत ब्लॉक के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ पिछले कुछ समय से यौन शोषण का आरोप था। आरोपी के खिलाफ 29 दिसंबर को चंपावत में आईपीसी की धारा 376, 506 व 363 के अलावा पॉक्सो कानून के तहत केस दर्ज हुआ था। जांच अधिकारी दरोगा पिंकी धामी का कहना है कि पीड़िता के अदालत के समक्ष जल्द ही धारा 164 के अंतर्गत बयान दर्ज कराए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी की मांग को कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। चंपावत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत और टनकपुर में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि आरोपी भाजपा नेता को राजनीतिक संरक्षण है। सत्ता के करीबी होने से रिपोर्ट लिखने में देरी, फिर समझौते के लिए दबाव बनाया गया।

टनकपुर में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद बड़ेला, सूरज मिश्रा, श्रीमन गुप्ता, प्रिया रावत, खीम सिंह रावत, दीपक नाथ, सतीश पांडे, गजेंद्र पाल,सौरभ गिरि, दीपक बेलवाल, राजेंद्र प्रसाद कोहली, रूपेश सक्सेना, सुमित कुमार आदि शामिल थे। वहीं चंपावत में पूर्व प्रदेश महामंत्री भगीरथ भट्ट, जिला महामंत्री निर्मल तड़ागी के नेतृत्व में मोटर स्टेशन तक जुलूस निकालने के बाद प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन करने वालों में मोहन अधिकारी, नवीन जोशी, अशोक वर्मा, महेश चंद्र भट्ट, प्रकाश बोहरा, आशा देवी, शैलेंद्र राय, चांद सिंह बोहरा, खीमानंद जोशी, प्रकाश गहतोड़ी, मुरलीधर जोशी, अभिषेक गंगोला, भुवन चौबे, प्रदीप देव आदि शामिल थे।

भाजपा और पुष्कर सिंह धामी सरकार किसी भी तरह से गलत काम करने वालों के साथ नहीं है। इस मामले में भी तुरंत कार्रवाई की गई। प्रदेश सरकार पर बेवजह आरोप लगा दुष्कर्म के मामले का कांग्रेस राजनीतिकरण कर रही है। - निर्मल माहरा, जिलाध्यक्ष, भाजपा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला
चंपावत में नाबालिग के साथ दुष्कर्म में भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम आने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को नगर अध्यक्ष अश्वनी नपलच्याल के नेतृत्व में गांधी चौक पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट ने सरकार पर हमला करते हुए दोषी भाजपा नेता पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लगातार दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में विधायक प्रतिनिधि नृप सिंह गर्ब्याल, महीराज गर्ब्याल, राम सिंह रोकाया, ओपी वर्मा, बीरेंद्र सिंह गर्ब्याल, प्रवेश रोतेला, प्रेम गर्ब्याल, सन्नी साहनी आदि थे। 


महिला विरोधी रही है भाजपा : ऋषेंद्र
पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने कहा कि चंपावत की घटना से भाजपा का महिला विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि हर माह भाजपा के किसी न किसी राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश स्तर और अन्य नेताओं पर दुष्कर्म, महिला उत्पीड़न के आरोप लगते रहते हैं लेकिन भाजपा सरकार उनको बचाने में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के चंपावत में भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने एक बेटी को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। भाजपा सरकार सिर्फ प्रचार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती हैं लेकिन असल में आम जन को भाजपा के लोगो से अपनी बेटियों को बचाना मुश्किल हो रहा है। यह घटना प्रदेश को शर्मसार करने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed