टनकपुर (चंपावत)। युवा दिवस पर तहसील विधिक सेवा समिति ने विधिक साक्षरता शिविर लगाकर लोगों को कानून की जानकारी दी। उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में आयोजित शिविर में तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सिविल जज रजनीश मोहन ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के अनुसरण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर तहसीलदार खुशबू पांडेय, बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट विजय शुक्ला, सुरेश चंद, पीएलवी इजहार अली, अजय गुरुरानी, बबीता, पूजा शर्मा, नीतू आदि थे। इधर कुंवर जंग बहादुर चंद सरस्वती शिशु मंदिर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने भी स्वामी विवेकानंद को याद किया। कार्यक्रम में ग्राहक पंचायत के अध्यक्ष कांतिबल्लभ जोशी, प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ जोशी, भीम दत्त शर्मा, अश्विनी भट्ट, करण नेेगी, माधवानंद जोशी, पूरन चंद्र जोशी, राजू आदि थे।