{"_id":"65919bd9834b6e0d530bdac6","slug":"last-day-of-the-year-in-matas-place-tanakpur-news-c-229-1-shld1009-4408-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: साल का अंतिम दिन माता के धाम में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: साल का अंतिम दिन माता के धाम में
Sun, 31 Dec 2023 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 31 Dec 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
साल के अंतिम दिन रविवार को मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन करने लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। रविवार की छुट्टी और साल 2023 का आखिरी दिन। इन लम्हों को यादगार बनाने के साथ वर्ष 2024 का पहला सूर्योदय श्रद्धा के साथ धाम से निहारने के लिए बड़ी संख्या में लोग मां पूर्णागिरि देवी के दरबार में उमड़ने लगे हैं। रविवार को सात हजार से अधिक लोगों ने माता का आशीर्वाद लिया। शाम तक 15 हजार से अधिक श्रद्धालु मेला क्षेत्र में पहुंच चुके थे। नए साल के लिए मुख्य मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है। मंदिर की व्यवस्थाएं भी चाक-चौबंद हैं।
मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि दोपहर से बड़ी संख्या में लोग देवी के धाम में पहुंचना शुरू हो गए थे। धाम पहुंचने वाले ज्यादातर लोग नए साल के पहले दिन सोमवार तड़के से देवी के दर्शन करेंगे। ज्यादातर श्रद्धालु पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, बदायूं, नैनीताल, अल्मोड़ा आदि जगहों से पहुंचे हैं। देवी धाम में सोमवार तक ही रात को भी दर्शन हो सकेंगे।
--
वाहनों की कमी से टनकपुर में इंतजार करते रहे श्रद्धालु
टनकपुर (चंपावत)। रविवार शाम को श्रद्धालुओं की संख्या में बेहद तेजी से इजाफा हुआ। धाम के लिए जाने वाली जीप-टैक्सी की कमी से लोगों को दुश्वारी हुई। उन्हें पूर्णागिरि जाने के लिए दो घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। बाद में प्रशासन ने अतिरिक्त जीप-टैक्सी का प्रबंध कर स्थिति को सामान्य किया। इस दौरान कई बार बस और रेलवे स्टेशन के आसपास जाम की नौबत भी आई।
विज्ञापन
वहीं पूर्णागिरि धाम में प्रशासन और पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई स्थानों पर बैरियर लगाए। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि पार्किंग सहित अन्य पुख्ता व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए बूम, ठुलीगाड़, भैरवमंदिर, काली मंदिर और मुख्य मंदिर में पुलिस बल तैनात था। संवाद