फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Large quantity of underground copper can be found in Ladhiaghati area.

Champawat News: लधियाघाटी क्षेत्र में भारी मात्रा में मिल सकता हैं भूमिगत तांबा

Mon, 24 Jun 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 24 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Large quantity of underground copper can be found in Ladhiaghati area.
चंपावत। जिले के लधियाघाटी क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है। वैज्ञानिकों की ओर से किए गए पहले चरण में किए गए भूगर्भीय सर्वेक्षण में घाटी क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में तांबा और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों के मिलने की संभावना जताई गई है। सर्वेक्षण टीम ने लधियाघाटी के विभिन्न स्थानों पर सर्वेक्षण अभियान चलाकर तांबे और अन्य खनिजों के भंडार होने की संभावनाओं को तलाशा है।
विज्ञापन

टीम की ओर से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से मिट्टी और चट्टानों के नमूने एकत्र किए गए हैं। इन्हें परीक्षण के लिए देहरादून स्थित प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला परीक्षण में ताबे सहित अन्य खनिजों के होने की पुष्टि के बाद दूसरे चरण में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सर्वे टीम के लीडर सहायक भूगर्भशास्त्री डॉ. हरीश बिष्ट ने बताया कि प्रारंभिक सर्वेक्षण में घाटी क्षेत्र से लिए गए विभिन्न नमूनों में तांबा धातु के अयस्क ओरमेटाकाईट की प्रचुरता पाई गई है। इससे क्षेत्र में भूमिगत स्तर पर प्रर्याप्त मात्रा में तांबे की खदानें होने की संभावना है। लधियाघाटी क्षेत्र में करीब चार दशक पूर्व किए गए सर्वेक्षण में तांबे के साथ ही यूरेनियम और डीजल का भंडार होने की पुष्टि की गई थी, लेकिन तब किन्हीं कारणों से इनकी खोज के कार्य को आगे नहीं बढ़ाया जा सका था। संवाद
विज्ञापन

कोट
चंपावत जिले की लधियाघाटी क्षेत्र में विभिन्न खनिजों की संभावना को लेेकर किए सर्वे में एकत्र किए गए सैंपल को परीक्षण के लिए विभागीय प्रयोगशाला के साथ ही सर्वे ऑफ इंडिया की प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला में पुष्टि के बाद दूसरे चरण का कार्य शुरू किया जाएगा। - डॉ. हरीश बिष्ट, सहायक भू वैज्ञानिक, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमओ के संज्ञान लेने पर किया गया सर्वे
चंपावत। जिले के लधियाघाटी क्षेत्र में तांबे सहित अन्य खनिजों के लिए सर्वे का कार्य पीएमओ कार्यालय के संज्ञान लेने पर किया गया है। इस संबंध में क्षेत्र के लोगों की ओर से लगातार पीएमओ से पत्राचार किया जाता रहा है। डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि सर्वे के लिए पीएमओ से निर्देश मिले थे, लेकिन तभी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी हो गई थी। अब सर्वे कार्य पूरा हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed