फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Landslide on roadside in Tanakpur

टीजे रोड निर्माण से पूर्णागिरि मार्ग में धसाव, तीन जगहों पर रोड क्षतिग्रस्त होने का खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Landslide on roadside in Tanakpur
ठुलीगाड़ में टीजे रोड के प्रारंभिक स्थल पर लगातार धसता पूर्णागिरि मार्ग। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-जौलजीबी (टीजे) रोड निर्माण से मां पूर्णागिरि धाम सड़क में हो रहे लगातार धंसाव से सड़क की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। समय रहते बचाव कार्य नहीं हुआ तो सड़क कभी भी धंस सकती है। विभाग ने उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर जल्द सुरक्षा कार्य कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

मंगलवार से शुरू श्रद्धा पक्ष खत्म होते ही शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। इस दौरान मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही खासी बढ़ जाएगी। पूर्णागिरि में जहां चैत्र नवरात्र में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है, वहीं शारदीय नवरात्र में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

नवरात्रों की नजदीकी को देखते हुए मंदिर समिति ने प्रशासन ने भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक पैदल मार्ग की मरम्मत के साथ ही ठुलीगाड़-भैरव मंदिर मोटर मार्ग की दशा भी सुधारने की मांग की है। इधर, टीजे रोड निर्माण के लिए हुई पहाड़ियों की कटिंग से कई जगह पूर्णागिरि मार्ग की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठुलीगाड़ में जौलजीबी मोटर मार्ग के प्रारंभिक स्थल में धंसाव से पूर्णागिरि मार्ग का करीब 200 मीटर हिस्सा लगातार धंस रहा है। इससे आगे भी दो स्थानों में सड़क का करीब सौ-सौ मीटर हिस्सा धंसाव की चपेट में है।
इससे कभी भी मार्ग के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना है। स्थिति यह है कि समय रहते ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो किसी भी वक्त पूर्णागिरि मार्ग में यातायात पर ब्रेक लग सकता है।

ठुलीगाड़ में टीजे रोड के प्रारंभिक स्थल पर पूर्णागिरि मार्ग लगातार धंस रहा है। इससे आगे भी दो स्थानों पर धंसाव से मार्ग के क्षतिग्रस्त होने का खतरा है। निरीक्षण करने के बाद ट्रीटमेंट के लिए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। भूगर्भीय सर्वे करा कर शीघ्र ट्रीटमेंट कराने की संस्तुति की गई है। - एपीएस बिष्ट, एई लोनिवि, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed