फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ladidhura Festival: Goddess Chariots revolve around the temple

लड़ीधुरा महोत्सव:देवी रथों ने की मंदिर की परिक्रमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ladidhura Festival: Goddess Chariots revolve around the temple
बाराकोट के सुराकोट में दुर्गम रास्तों को पार कर माँ भगवती की डोला यात्रा को मंदिर की ओर ले जाते ग्? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में तीन दिनी लड़ीधुरा महोत्सव का देवी रथों के मंदिर परिक्रमा के बाद समापन हो गया है। सुहावने मौसम के बीच श्रद्धालुओं ने लोक देवताओं का आशीर्वाद लिया। कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष मेले में भीड़ कम थी, लेकिन श्रद्धालुओं में खासा उत्साह था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात काकड़ और बाराकोट गांवों में देवी जागरण हुआ। इस दौरान लगी देव गद्दी में लोक देवताओं ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। शनिवार दोपहर बाद काकड़ और बाराकोट से देवी रथों ने लड़ीधुरा मंदिर की ओर प्रस्थान किया। दुर्गम खड़ी चढ़ाई पार कर काकड़ गांव से पहला देवीरथ दोपहर 2:08 बजे लड़ीधूरा मंदिर पहुंचा। इसमें मां भगवती के रूप में कल्याण सिंह अधिकारी सवार होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे रहे थे। 3:31 बजे बाराकोट से दूसरा देवीरथ लंबी कठिन दूरी पार कर लड़ीधुरा मंदिर पहुंचा। देव रथ में मां भगवती के रूप में रंजीत सिंह, कालिका के रूप में प्रताप सिंह, कैलपाल के रूप में नवीन सिंह सवार थे। दोनों ही रथों के पीछे महिलाएं मां के जयकारे लगाते हुए चल रहीं थीं। देवी रथों के मंदिर की परिक्रमा करने के बाद लड़ीधुरा महोत्सव का समापन किया गया। पुलिस कर्मी शांति सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी, जगदीश अधिकारी, राजू अधिकारी, रमेश जोशी, प्रदीप ढेक, दुर्गेश जोशी, योगेश जोशी, दीनू अधिकारी, ऋतेश वर्मा, नकुल जोशी, प्रकाश अधिकारी, राकेश अधिकारी, श्याम सिंह अधिकारी, लोकमान सिंह अधिकारी आदि ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed