फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ladhura cultural forum became the support of the fire victim

अग्रिकांड पीड़ित का सहारा बना लड़ीधूरा सांस्कृतिक मंच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ladhura cultural forum became the support of the fire victim
बाराकोट में अग्निकांड पीडित को राहत सहायता का चैक भेंट करते लडीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच ? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। चाय बनाते वक्त हुए अग्निकांड से पीड़ित बाराकोट के दीवान सिंह अधिकारी के लिए लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच बड़ा सहारा बनकर सामने आया है। मंच की पहल पर पीड़ित परिवार की सहायता के लिए चलाई गई मुहिम से जुटाए गई राशि का चैक दीवान सिंह को सौंपा गया। दीवान ने इस संकट की घड़ी में उसका सहारा बनने के लिए मंच के पदाधिकारियों सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

विगत 26 जून को बाराकोट के दीवान सिंह के घर में चाय बनाते वक्त रसोई गैस सिलिंडर से लगी आग में उनका गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया था। दीवान सिंह की ओर से बेटी की शादी के लिए जुटाए गए कपड़े, अनाज, नगदी सहित फ्रिज आदि जल गए थे। लड़ीधूरा मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी के नेतृत्व में पीड़ित की सहायता के लिए सोशल मीडिया के जरिये मुहिम चलाई थी। बृहस्पतिवार को नगेंद्र के नेतृत्व में मंच की ओर से पीड़ित परिवार को 48802 रुपये का चेक सौंपा गया। मंच अध्यक्ष नगेंद्र का कहना था कि जन सहयोग से मिली सहायता की पहली किश्त है, भविष्य में जो धनराशि मिलेगी वह पीड़ित परिवार को सौंप दी जाएगी। इस मौके पर राजेश सिंह अधिकारी, कृष्ण सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, उमेश्वर सिंह अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, राकेश अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed