फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ladhaundhura fair begins in bhingrada

भिंगराड़ा में दो दिनी लधौनधूरा मेला शुरू

Thu, 22 Nov 2018 11:25 PM IST
उजाला ब्यूरो चंपावत।
उजाला ब्यूरो चंपावत। Updated Thu, 22 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
ladhaundhura fair begins in bhingrada
चंपावत के खरही इजर गांव में भगवान शिव की शोभा यात्रा निकालते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
जिले के भिंगराड़ा में बैकुंठ चतुर्दशी को दो दिनी लधौनधूरा मेला शुरू हो गया है। इस मौके पर खरही के ईजर गांव से भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिव दर्शन किए। मुख्य मेला खरही में लगा। मध्य रात्रि में खरही गांव से लधौनधूरा के लिए शोभा यात्रा शुरू हुई जो 15 किमी की खड़ी चढ़ाई और घने जंगलों से गुजरी।  
विज्ञापन


बिरगुल गांव के महराना छड़ीदारों ने हाथ में लोहे की रॉड, खरही के दलितों ने दीवान राम के नेतृत्व में हाथों में डंडे लेकर शोभा यात्रा की रक्षा की। इसके बाद डोला बैजगांव गांव के लिए रवाना हो गया। अब साल भर इसी स्थान में भगवान शिव की पूजा की जाएगी। मार्ग में गोली बिरगुल के युवाओं की ओर से भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


लधौनधूरा में दिनभर व्यापारिक गतिविधियां जारी रही। खरही मेला कमेटी के अध्यक्ष तुलसी शर्मा और लधौनधुरा मेला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश सिंह महराना, दीवान सिंह, मुकेश महराना, शिवराज सिंह, प्रकाश शर्मा, शिवदत्त भट्ट, रमेश शर्मा, दलीप सिंह, मदन सिंह, दुर्गानंदन, शिवराज बिष्ट, पूर्णानंद शर्मा, देवी दत्त सहित तमाम लोग आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed