चंपवत। कोविड के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने टीकाकरण की बेसिक जानकारी दी। बताया कि टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक निगरानी की जाएगी। निर्धारित टीकाकरण स्थलों पर एक समय में सिर्फ एक ही व्यक्ति के आने की इजाजत होगी। जिले में फिलहाल 2163 लोग टीकाकरण के लिए चयनित किए गए हैं।
शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप केविड वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (को-विन) प्रणाली का इस्तेमाल टीकाकरण के लिए सूचीबद्ध लाभार्थियों का पता लगाने में किया जाएगा। जिस जगह टीके लगाए जाएंगे, वहां प्राथमिकता में रखे पंजीकृत लोगों का ही टीकाकरण होगा। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, सीएचसी की एमएस डॉ. श्वेता खर्कवाल के अलवा फार्मेसिस्ट और एएनएम मौजूद थे। टनकपुर में कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप यादव ने प्रशिक्षण दिया।