{"_id":"5a96e6854f1c1be13b8b5803","slug":"kothwali-bhavan-s-inauguration-in-chhidakhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"छीड़ाखाल में कोतवाली भवन का हुआ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छीड़ाखाल में कोतवाली भवन का हुआ लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
पंचेश्वर कोतवाली में यातायात नियमों का पालन करने वाली शिक्षिका को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करते आईजी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर स्थित पंचेश्वर कोतवाली के छीड़ाखाल गांव में बने नव निर्मित भवन का बुधवार को लोकार्पण हुआ। 77.89 लाख रुपये की लागत से बने भवन का लोकार्पण कुमाऊं क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पूरन सिंह रावत, विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और राज्य सहकारिता परिषद के उपाध्यक्ष हयात सिंह माहरा नेसंयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम में होली डॉन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कोतवाली के प्रभारी डीएल वर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में आईजी ने कहा कि कोतवाली के अपने भवन से कार्य संचालन अधिक बेहतर ढंग से हो सकेगा। लोगों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और वह इस दिशा में लगातार काम कर रही है। कहा कि चंपावत जिले में नशा मुक्ति, यातायात व महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जा रहा है। लोगों की छोटी से लेकर बड़ी तमाम समस्याओं का त्वरित निदान कर न्याय दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने कहा कि पुलिस कर्मी नागरिकों से मित्रवत व्यवहार करने के साथ ही उनकी समस्याओं का तेजी से निराकरण करें। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि जन सुरक्षा करने वाली पुलिस का आम लोगों को भी सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक पीएस कफलिया, सीडीओ एसएस बिष्ट, एसडीएम आरसी गौतम, लोहाघाट थाना प्रभारी बीएस बृजवाल, आरआई रतनमणि पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
आईजी ने किया सम्मान
आईजी ने रिटायर्ड अग्निशमन अधिकारी त्रिलोक सिंह अधिकारी, शंकर सिंह धौनी, दिवान सिंह अधिकारी, उत्तम सिंह, वरिष्ठ नागरिक टीका सिंह व गणेश दत्त जोशी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल के नेतृत्व में यातायात नियमों का पालन करने व बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने के लिए महेश सिंह व राजेश कुमार के अलावा दो शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।