फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kolidhek Leck in Lohaghat

कोलीढेक झील की लागत में 3.62 करोड़ का इजाफा, शासन को भेजा प्रस्ताव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Kolidhek Leck in Lohaghat
लोहाघाट के कोलीढेक में निर्माणाधीन झील। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कोलीढेक में निर्माणाधीन बहुउद्देश्यीय जलाशय (झील) की लागत में 3.62 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। सिंचाई विभाग ने अब इसकी 30.76 करोड़ रुपये की संशोधित डीपीआर शासन में भेजी है, जबकि पहले इसका निर्माण 27.84 करोड़ में होना था। जीएसटी सहित काम में कुछ बदलाव की वजह से इस लागत में वृद्धि हुई है। झील के निर्माण से पर्यटन, सिंचाई और पेयजल किल्लत का समाधान होने के साथ ही रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन

विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की पहल पर नवंबर 2018 में कोलीढेक झील का काम शुरू हुआ था। झील में रोड कटिंग, साइड दीवार, बांध की फाउंडेशन कटिंग, रॉक एंकरिंग, कल्वर्ट आदि का काम पूरा हुआ है। ईई सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि झील के लिए 14.85 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं। इसमें 11 करोड़ रुपये मुआवजे और निर्माण कार्य में खर्च हो चुके हैं। दावा किया कि बजट मिलने में देरी न हुई तो जून 2021 तक झील का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभावित होगा 11 हेक्टेयर क्षेत्र
लोहाघाट (चंपावत)। 1550 मीटर लंबी, 125 मीटर चौड़ी और 21 मीटर गहरी कोलीढेक झील के निर्माण से करीब 11 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। इसके डूब क्षेत्र में 600 लोगों की 9.512 हेक्टेयर नाप भूमि आई है। 4.50 हेक्टेयर वन भूमि डूब क्षेत्र में आ रही है। इससे 715 पेड़ प्रभावित होंगे। सिंचाई विभाग ने 80 प्रतिशत लोगों को भूमि का मुआवजा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झील की डीपीआर बढ़ने की कई वजह हैं। पहले के आगणन में जीएसटी शामिल नहीं था। आईआईटी के वैज्ञानिकों ने मौका मुआयने के बाद डैम आउटलेट और डैम सेक्शन का प्रावधान किया गया। इससे लागत बढ़ गई है। - सुरेश चंद्र रावत, ईई, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed