फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Koktel XI and Phagpur XI won

कोकटेल इलेवन व फागपुर इलेवन ने जीते मुकाबले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Koktel XI and Phagpur XI won
बनबसा बीपीएल में प्रतिभाग करने वाले क्रिकेट खिलाड़ी अतिथियों के साथ। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। बनबसा प्रीमियर लीग (बीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहला मुकाबला कोकटेल इलेवन और दूसरा फागपुर इलेवन ने जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। गणेश और करन को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

सिमेंटेड ग्राउंड भजनपुर में चल रही बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को कोकटेल इलेवन और केंद्रीय विद्यालय एकादश के बीच मुकाबला हुआ। कोकटेल इलेवन ने 102 रन बनाए। केंद्रीय विद्यालय के जीतू ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया।
विज्ञापन

जवाब में केंद्रीय विद्यालय की टीम 101 रनों पर आउट हो गई। अजय ने 34 रन बनाए कोकटेल इलेवन के मनीष ने दो विकेट लिए। दूसरा मुकाबला राजेंद्र नगर एकादश और फागपुर इलेवन के बीच खेला गया। राजेंद्र नगर की टीम ने 126 रन बनाए, जिसमें अमन ने 42 रन जुटाए। फागपुर इलेवन करन ने पांच विकेट लिए। जवाब में फागपुर की टीम ने 127 रन बना मैच जीत लिया। दिनेश ने 41 रनो का योगदान दिया। राजेंद्र नगर टीम के गेंदबाज सोहेल और इस्लाम ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। निर्णायक विकास कश्यप, किशन कश्यप और स्कोरर विकेश यादव, विकास चंद थे। खेल का आंखों देखा हाल विनोद चंद ने की। कपिल चंद, विक्रम चंद, विनोद चंद ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed