फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   kisan Rath arrived in villages

स्वांला, डुमडाई, रौलमेल, रैघांव पहुंचे कृषि रथ

Thu, 06 Oct 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Thu, 06 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
kisan Rath arrived in villages
गांवों में पहुंचे किसान रथ - फोटो : अमर उजाला

चंपावत/लोहाघाट।  कृषक महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को किसान रथ न्याय पंचायत स्वांला, डुमडाई, रौलमेल, रैघांव पहुंचे। टीम लीडर कृषि रक्षा अधिकारी ईश्वरी राम, रथ प्रभारी अमित सिंह की अगुवाई में पहला रथ स्वांला न्याय पंचायत के अमोड़ी में पहुंचा। जहां बड़ी संख्या में किसानों ने कृषि गोष्ठी में शिरकत की। किसानों को विभिन्न विभागों की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

विज्ञापन


 न्याय पंचायत डुमडाई के शैलपेडू में टीम लीडर डीएचओ डॉ. हरीश तिवारी के नेतृत्व में दूसरा किसान रथ पहुंचा। वहां हुई कृषक गोष्ठी में किसानों को विभिन्न वैज्ञानिक जानकारियां दी गई। डीएचओ एचसी तिवारी ने किसानों को उद्यान विभाग संचालित योजनाओं की जानकारी दी। एडीओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने संरक्षित खेती के तरीके बताए। डॉ. निशांत शर्मा, भूप सिंह आदि ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया। गोष्ठी में 101 किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान पूर्णानंद पंत की अध्यक्षता में एडीओ उद्यान भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने संचालन किया। कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी हरवंश सिंह के नेतृत्व में तीसरा किसान रथ न्याय पंचायत रौलमेल पहुंचा। ग्राम प्रधान रविंद्र लडवाल की अध्यक्षता में हिमांशु जोशी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी में डॉ. एसपी गंगवार, डॉ. वीके सिंह, प्रदीप पचौली, डॉ. गौरीशंकर बिष्ट ने उद्यान, कृषि, पशुपालन, डेयरी आदि की जानकारियां दी। गोष्ठी में 87 किसानों ने भाग लिया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी यादव के नेतृत्व में चौथा किसान रथ न्याय पंचायत रैघांव पहुंचा। किसानों को वैज्ञानिकों ने विभिन्न जानकारियां देकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed