फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kiran and Santoshi become winners

ऑनलाइन लेखन में किरन और संतोषी बने विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kiran and Santoshi become winners
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में पराक्रम दिवस पर हुई दो दिवसीय ऑनलाइन लेखन प्रतियोगिता हुई। इसका विषय था नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान एवं युवाओं को प्रेरणा। इसमें किरन जोशी और संतोषी अधिकारी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में मुख्य संयोजक और राजनीतिविज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने बताया कि ऑनलाइन लेखन प्रतियोगिता में पंजीकृत 186 विद्यार्थियों में से 52 ने लेख भेजे। प्रतियोगिता में विनीता सामंत, नरेंद्र राम ने दूसरा, विभा पांडेय, नेहा पंत ने तीसरा स्थान पाया, जबकि प्रांजल, पूजा, दीपा, गीता, सुहानी, प्रियंका, हनुमंत, नेहा, काजल, गीता, करिश्मा, कृष्णा, सौरभ, कविता, कविता पांडेय, पूजा, आकांक्षा, अदिति, सुमन, आकांक्षा ढेक को सांत्वना पुरस्कार मिला। आयोजन में सह संयोजक डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. तोफिक अहमद, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. कमलेश सक्टा, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. शिवानी कर्नाटक, डॉ. मनीषा पांडेय, डॉ. नम्रता दयाल, डॉ. अनीता खर्कवाल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed