फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Khushal Adhikari Wins in Lohaghat

कांग्रेस प्रत्याशी अधिकारी की जीत पर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Khushal Adhikari Wins in Lohaghat
लोहाघाट में जीत के बाद जनता का आभार जताते कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी की शानदार जीत पर उनके समर्थकों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस खुशी में होली से पहले ही कार्यकर्ता होली के रंगों में सराबोर रहे। नवनिर्वाचित विधायक अधिकारी ने उन पर किए गए विश्वास के लिए विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार जताया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों की गिनती शुरू होने पर बृहस्पतिवार को पहले चक्र से ही खुशाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल पर बढ़त बना ली थी, जो दो बार पिछड़ने के बावजूद अंत तक जारी रही। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। वाहनों के काफिले के साथ कार्यकर्ता चंपावत पहुंच गए। जहां से विजय जुलूस निकाला गया। खुशाल ने पूरे नगर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ घूमकर मतदाताओं का आभार जताया। घर पहुंचकर उन्होंने अपने अग्रज दलीप सिंह अधिकारी, भाभी भागीरथी अधिकारी का आशीर्वाद प्राप्त कर जीत का श्रेय पूरी विधानसभा क्षेत्र की जनता को दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, वरिष्ठ नेता नवीन मुरारी, भगीरथ भट्ट, योगेश मेहता, कविराज मौनी, सरिता अधिकारी, विमला माहरा, सुमन माहरा आदि ने खुशाल को बधाई दी है।
विज्ञापन

जनता की समस्याओं का समाधान करना पहली प्राथमिकता : खुशाल
लोहाघाट (चंपावत)। कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि यह जीत लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक के 10 वर्षों के कार्यकाल के दौरान विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुए थे। जनता विकास से कोसों दूर थी। कहा कि वर्षों से लोहाघाट नगर की नजूल भूमि का मामला और नगर की पेयजल समस्या का समाधान तक नहीं हो पाया। सत्तारूढ़ दल के कुछ लोगों ने मनमानी की थी। विकास से वंचित जनता ने पहले ही परिवर्तन का मन बना लिया था। इसे उन्होंने 14 फरवरी को हुए मतदान के दिन ईवीएम में कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर पूरा किया। अधिकारी का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र में अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अराजकता करने वाले लोगों को समझा बुझाकर सही रास्ते पर लाने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि जनसमस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। वह जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदा उनके साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी फर्त्याल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया
लोहाघाट (चंपावत)। भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने विधानसभा चुनाव के जनादेश को स्वीकार किया है। फर्त्याल ने विधानसभा क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें दिए गए सहयोग के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed