फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Khilesh's funeral in a sad atmosphere

Champawat News: गमगीन माहौल में खिलेश का अंतिम संस्कार

Thu, 15 Feb 2024 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 15 Feb 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Khilesh's funeral in a sad atmosphere
पाटी (चंपावत)। जिले के पाटी कस्बे में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के मामले में मृतक खिलेश जोशी का बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुधवार की रात आरोपी बबलू सिंह ने खिलानंद जोशी उर्फ खिलेश (30) को चाकू मार दिया था जिसमें उसकी मौत हो गई थी। लोहाघाट उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उसकी अंत्येष्टि कर दी गई। बेटे की मौत से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। खिलेश दो भाई और दो बहन में सबसे बड़ा था। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई है। थाना अध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि मृतक के पिता सुरेश चंद्र जोशी की तहरीर पर धारा 302 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

--
बबलू को प्रेमिका से बात करना रास नहीं आया
चंपावत। दोनों ही युवक एक ही लड़की के प्रेम करते थे। बबलू अपनी प्रेमिका से खिलानंद (खिलेश) का बात करना बर्दाश्त नहीं कर पाया और खिलेश को एकांत में बुलाकर उस पर चाकू से जानलेवा वार कर दिया। घायल अवस्था में खिलेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। त्रिकोणीय प्रेम में प्रेम तो किसी को नहीं मिला पाया। एक प्रेमी को मौत मिली तो दूसरे को जेल जाना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed