{"_id":"6669dad76095ef8c3208c3de","slug":"khatima-banbasa-police-and-surya-club-in-semi-finals-champawat-news-c-243-1-alm1003-103389-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खटीमा, बनबसा पुलिस और सूर्या क्लब सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खटीमा, बनबसा पुलिस और सूर्या क्लब सेमीफाइनल में
Wed, 12 Jun 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 12 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नशा उन्मूलन को लेकर जय श्री राम दल की ओर से आयोजित रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में बीती रात्रि तीन क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। इसमें खटीमा की भुजिया नंबर तीन, बनबसा पुलिस और सूर्या क्लब ने अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार वर्मा और नवीन बोरा ने मैच का शुभारंभ किया। 0
मिनी स्टेडियम में आयोजित रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले खेलते हुए खटीमा ने तीन विकेट पर 104 रन बनाए। जवाब में लोहाघाट की टीम 82 रनों पर ढेर हो गई। दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पुलिस इलेवन ने केनाल इलेवन को पराजित किया। तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबल में सूर्या क्लब ने राम क्लब खटीमा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंपायर योगेश चंद और योगेश पांडेय थे।। स्कोरर नीरज भंडारी और राजेंद्र धामी रहे। आंखों देखा हाल धर्मेंद्र पाल ने सुनाया। वहां आयोजन समिति के कमलेश भट्ट, शिव चंद, उमेश भट्ट, दीपेंद्र चंद, राकेश चंद, बलबीर प्रजापति, गणेश चंद, देवेंद्र बिष्ट रहे। संवाद