{"_id":"5abd1be84f1c1bd2618b45e5","slug":"khari-bhingrara-is-scattered-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरही-भिंगराड़ा सड़क पर बिखरे पड़े हैं रोड़े ही रोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरही-भिंगराड़ा सड़क पर बिखरे पड़े हैं रोड़े ही रोड़े
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के खरही-भिंगराड़ा मोटर मार्ग की एेसी हालत हाे गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित खरही-भिंगराड़ा सड़क पर बीते छह माह से रोड़े ही रोड़े बिखरे पड़े हैं। जिस कारण दोपहिया वाहनों के साथ ही बड़े वाहन चालकों के साथ ही ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर इस सड़क पर पड़ी रोड़ी और मलबे की सफाई करने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि डामरीकरण के दो साल में ही सड़क से डामर पूरी तरह से उखड़ गया है। इसमें सफर करना जोखिम बना हुआ है। पहले भी बरसात में मलबा आने से यह सड़क बंद हो गई थी। तब ग्रामीणों की मांग पर कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए खोल तो दी गई, मगर वह मलबा आज तक भी सड़क पर ही पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क से मलबे की सफाई नहीं होने की दशा में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।