{"_id":"600085f68ebc3e34672c3cd6","slug":"khanan-in-sharada-tanakpur-news-hld4111734185","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनिज निकासी के लिए यूनियन ने वाहनों का रोस्टर किया तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनिज निकासी के लिए यूनियन ने वाहनों का रोस्टर किया तय
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा के डाउन स्ट्रीम में एक साथ सभी वाहनों से खनिज निकासी पहले ही दिन फेल हो गई। तौल में विलंब से करीब 50 वाहन बैराज में ही फंसे रहे। अब यूनियन ने वाहनों का रोस्टर तय किया है। शुक्रवार को वन निगम में पंजीकृत वाहन संख्या एक से 400 के वाहन खनिज निकासी करेंगे। शेष वाहन अगले दिन चलेंगे।
शारदा के डाउन स्ट्रीम में बुधवार से खनन शुरू हो गया है। पहले दिन करीब 500 वाहन खनिज निकासी के लिए पहुंचे तो रात आठ बजे तक भी सभी वाहनों की तौल नहीं हो पाई। बताया गया कि तौल में विलंब के कारण आठ बजे बैराज का गेट बंद होने से करीब 50 वाहन बैराज में ही फंसे रह गए थे, जो बृहस्पतिवार सुबह गेट खुलने पर निकले। तौल की समस्या को देखते हुए मां शारदा शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन ने अब वाहनों का रोस्टर लागू कर दिया है।
अध्यक्ष आनंद महर अन्नी ने बताया कि वन निगम पंजीकरण संख्या एक से 400 तक के वाहन एक दिन और शेष वाहन अगले दिन खनिज निकासी करेंगे। उनका कहना है कि तौल की समस्या दूर होने तक यह व्यवस्था तय की गई है। नए तौल कांटों के चालू होने पर सभी वाहन एक साथ निकासी कर सकेंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बंद रही खनिज निकासी
प्रशासन और खनन कारोबारियों की बैठक में मकर संक्रांति पर अवकाश के दिन भी खनिज निकासी जारी रखने का निर्णय लिया गया था, लेकिन खनिज निकासी बंद रही। यूनियन अध्यक्ष आनंद महर अन्नी ने बताया कि एक साथ सभी वाहनों से खनिज निकासी में अव्यवस्था के कारण निकासी बंद रखनी पड़ी है।