{"_id":"5feb6bbb8ebc3e3fc3153285","slug":"khanan-in-sharada-tanakpur-news-hld4091782102","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा में 11 जनवरी से शुरू होगी खनिज निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा में 11 जनवरी से शुरू होगी खनिज निकासी
विज्ञापन
र्शादा में खनन को लेकर यूनियन की बैठक में मौजूद कारोबारी।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में 11 जनवरी से खनिज निकासी शुरू होगी। वाहन दो शिफ्ट में निकासी करेंगे। आरबीएम का रेट 60 रुपये प्रति क्विंटल तय हुआ है। मंगलवार को मां शारदा शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन की बैठक में वाहन स्वामियों, खनन कारोबारियों और स्टोन क्रशर स्वामियों के बीच सर्वसम्मति से ये फैसले लिए गए। यूनियन ने वन निगम से डाउन स्ट्रीम में निर्माणाधीन अतिरिक्त तौल कांटों का निर्माण जल्द पूरा करने और रास्तों की दशा सुधारे जाने की मांग उठाई है।
वन निगम के खनन प्रभाग की ओर से शारदा में खनन दो माह पूर्व 24 अक्तूबर को खोल दिया गया था, लेकिन अप स्ट्रीम में खनन पर रोक और डाउन स्ट्रीम में तौल कांटों की संख्या पर्याप्त न होने, निजी खनिज भंडारकों को आरबीएम, पत्थरों के भंडारण की अनुमति न मिलने के विरोध में कारोबारियों ने खनिज की निकासी शुरू नहीं की। अप स्ट्रीम में खनन और निजी भंडारकों को आरबीएम, पत्थरों के भंडारण पर रोक का मुद्दा क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा में उठाया था। इसके बाद कारोबारियों को उम्मीद है कि सरकार इस पर जल्द फैसला लेगी। इसी उम्मीद में अब कारोबारियों ने 11 जनवरी से खनिज निकासी शुरू करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर अन्नी की अध्यक्षता में कारोबारियों और क्रशर संचालकों के बीच हुई बैठक में खनिज निकासी और खनन सामग्री के रेट तय किए गए है। बैठक में यूनियन उपाध्यक्ष अमजद हुसैन, महामंत्री सतीश कलौनी, कोषाध्यक्ष रविश गड़कोटी, उपसचिव दीपक सिंह महर, पूर्व अध्यक्ष जीडी खुल्लर, महेश सिंह, मनोज गुप्ता, योगी जोशी, दीपक जोशी आदि थे।
4.60 लाख घन मीटर खनिज निकासी स्वीकृत
शारदा से इस बार 4.62 लाख घन मीटर खनिज निकासी स्वीकृत हुई है, जो बाद में बढ़ सकती है। वन निगम के खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि जरूरत पड़ी तो शासन से 50 हजार घनमीटर और निकासी की मंजूरी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि अप स्ट्रीम में खनन खुला तो खनिज निकासी की मात्रा एक लाख घनमीटर और बढ़ जाएगी।