फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Karavachuth in Kumaun

सुहागिन महिलाओं ने धूमधाम से मनाया करवाचौथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Karavachuth in Kumaun
टनकपुर की कर्मचारी कॉलोनी में शिक्षिका कल्पना आर्य के आवास पर करवाचौथ का पूजन करती व्रतधारी महि? - फोटो : TANAKPUR
पिथौरागढ़/चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। सीमांत क्षेत्र में रविवार को करवाचौथ का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने निर्जल व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना की। व्रत रखने वालीं महिलाओं ने दिनभर जल भी ग्रहण नहीं किया। शाम को चंद्रोदय होने पर उन्हें अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोला। सुहागिनों ने चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं ने विशेष उत्साह के साथ करवाचौथ का पर्व मनाया।
विज्ञापन

करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा। महिलाएं कई दिनों से खरीदारी में व्यस्त थीं। महिलाओं ने कई जगहों पर सामूहिक रूप से करवा पूजा कर गीत गाए। पिथौरागढ़ के साहनी भवन तिलढुकरी में पंजाबी समाज की महिलाओं ने करवाचौथ की कथा कर पूजा की। वहां दीपाली साहनी, रीता साहनी, प्रिया लांबा, सोनिया लांबा, पूनम, आंचल, मीनू माहरा आदि थीं। वहीं जिले के डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, थल, धारचूला, नाचनी, मदकोट आदि स्थानों पर भी करवाचौथ धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

चंपावत जिले में सुहागिन महिलाओं ने आंचलिक परिधानों में सजधज कर पति के दीर्घ जीवन की कामना से पूजा-अर्चना की। लोहाघाट में पंडित प्रकाश चंद्र पुनेठा के पौरोहित्य में ठाड़ाढुंगा, सर्वदेव मंदिर, कलीगांव, हथरंगिया में महिलाओं ने पूजन किया। पूजन करने वालों में किरन मेहता, दीपा देव, सुनीता मेहता, मीना मेहता, ममता, विमला, अंजलि, बबीता, रजनी, मनीषा, सरस्वती, बसंती, हेमा आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं टनकपुर की कर्मचारी कॉलोनी में शिक्षिका कल्पना आर्य के आवास पर सखी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के कार्यक्रम में प्रजापति समाज की सुहागिन महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवाचौथ पर्व मनाया। कथा सुनकर पूजा करने के बाद महिलाओं ने नई बहुओं का स्वागत कर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए। कार्यक्रम में सुषमा, मंजू प्रजापति, कामना प्रजापति, गीता प्रजापति आदि महिलाएं शामिल थीं।

टनकपुर की कर्मचारी कॉलोनी में सामुहिक रूप से अर्ध्य देती व्रतधारी महिलाएं। विज्ञप्ति

टनकपुर की कर्मचारी कॉलोनी में सामुहिक रूप से अर्ध्य देती व्रतधारी महिलाएं। विज्ञप्ति- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed