फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Karate Sportsman Honer'd in Banabasa

Champawat News: प्रतिभावान कराटे खिलाड़ियों का किया सम्मान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Karate Sportsman Honer'd in Banabasa
बनबसा में सम्मानित हुए कराटे के प्रतिभावान खिलाड़ी अतिथियों के साथ। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। मिनी स्टेडियम के कराटे प्रशिक्षक विजय रावत ने रविवार को नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक में पहली बार कराटे खिलाड़ियों के लिए समारोह आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला सजवान ने राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्हें ट्रैकसूट एवं स्पोर्ट्स शू दिए गए।
विज्ञापन

सम्मानित होने वालों में ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता प्रिंस खोलिया, ऑल इंडिया इंटरजोन कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता नेहा जोशी, नॉर्थ जोन कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता रोहित सिंह, निष्ठा नेगी, कमलेश जोशी, ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप की प्रतिभागी भावना कन्याल, आशीष सिंह, अमन रावत, पूजा महर, रोहित बोरा, अदिती थ्वाल शामिल रहे। प्रकाश गोस्वामी ने संचालन किया।
विज्ञापन

आयोजन में नरेश मुरारी, शिवनारायण साहू, किशोर जोशी, पवन कापड़ी, उदय चंद, अभिषेक गोयल ने सहयोग किया। वहां मौजूद गौरव सेनानी कल्याण समिति के पदाधिकारी भूपाल दत्त भट्ट, फागपुर के प्रधान हर्ष बहादुर चंद, सभासद पंकज भट्ट, बीडीसी सदस्य प्रेम सिंह ज्याला, प्रेम सिंह रावत, फागपुर के प्रधान हर्ष बहादुर चंद, सभासद मोनू ठाकुर, पंकज भट्ट, सुनील पांडेय, ललित मोहन पांडेय, फुटबाल कोच आरबी मल्ल आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed