{"_id":"6852f661529135f176016cd5","slug":"kaligunth-gram-panchayat-honored-for-maximum-registration-in-ucc-champawat-news-c-229-1-cpt1001-125411-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: यूसीसी में सर्वाधिक पंजीकरण करने पर कालीगूंठ ग्राम पंचायत सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: यूसीसी में सर्वाधिक पंजीकरण करने पर कालीगूंठ ग्राम पंचायत सम्मानित
Wed, 18 Jun 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 18 Jun 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंपावत एडीएम कार्यालय में सर्वाधिक यूसीसी पंजीकरण के लिए ग्राम पंचायत कालीगूंठ के लोगों को सम्
चंपावत। जिले में सर्वाधिक यूसीसी पंजीकरण के लिए ग्राम पंचायत कालीगूंठ (पूर्णागिरि) को पांच लाख की विकास योजना से पुरस्कृत किया गया। बुधवार को जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम नवनीत पांडेय ने ग्राम पंचायत को उत्कृष्ट ग्राम पंचायत के रूप में सम्मान प्रदान किया। इस दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कालीगूंठ किशोर कुमार आगरी, निवर्तमान प्रशासक प्रधान मंजू पांडे और अन्य ग्रामीणों को पांच लाख का चेक, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग को यूसीसी में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्कृष्ट विभाग के रूप में सम्मानित किया। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने विभाग की ओर से सम्मान ग्रहण किया। मंजुल तिवारी को व्यक्तिगत रूप से उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इसमें ईओ लोहाघाट सौरभ नेगी, बनबसा दीपक चंद्र, वीपीडीओ किशोर कुमार आगरी, दयूरी चंद्रशेखर बवाड़ी, वल्सों अनिरूद्ध पुनेठा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तनुज सिंह रावल, सीएससी जिला प्रबंधक जसवंत सिंह शामिल रहे।
डीएम ने कहा कि समान नागरिक संहिता के सफल क्रियान्वयन में इनकी भागीदारी अनुकरणीय रही है। ग्राम पंचायत कालीगूंठ की ओर से किया गया कार्य अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। एडीएम जयवर्धन शर्मा ने बताया कि जिले में 11 हजार से अधिक पंजीकरण आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो अभियान की सफलता और जनसहभागिता का स्पष्ट प्रमाण है। इस दौरान डीएफओ नवीन चंद्र पंत, एसडीएम अनुराग आर्य, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित अन्य मौजूद रहे।