फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kalicharan became Regional and Vinod Depot Branch President

Champawat News: कालीचरण क्षेत्रीय और विनोद डिपो शाखा अध्यक्ष बने

Mon, 12 Jun 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 12 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Kalicharan became Regional and Vinod Depot Branch President
रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते कर्मचारी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन की क्षेत्रीय इकाई और डिपो शाखा के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। कालीचरण क्षेत्रीय अध्यक्ष और विनोद पाठक डिपो शाखा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मनोज मिश्रा क्षेत्रीय मंत्री और प्रवीण जोशी डिपो शाखा मंत्री बनाए गए। नवगठित कार्यकारिणी ने कर्मचारी और निगम हित में एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी गुरवेल सिंह, बलदेव सिंह और मनवेंद्र सिंह की देखरेख में हुए क्षेत्रीय इकाई के चुनाव में अध्यक्ष और मंत्री के अलावा जमुना देवी, रवि शर्मा उपाध्यक्ष, धीरज फर्त्याल, संदीप खर्कवाल संयुक्त मंत्री, अमित चंद संगठन मंत्री और शेर सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष चुने गए। नवीन चौहान, महेश कुमार, मनोहर सिंह, सुनील चंद, दरबान राम, दीपक कुमार, चंचल सिंह कार्यकारिणी सदस्य और हरीश जोशी प्रांतीय प्रतिनिधि बनाए गए।
विज्ञापन

डिपो शाखा के अध्यक्ष और मंत्री के अलावा पूरन सिंह, अमित कपूर उपाध्यक्ष, धीरज प्रसाद संगठन मंत्री, मुकेश महर, हर्ष बहादुर चंद संयुक्त मंत्री, भूपेश गहतोड़ी कोषाध्यक्ष चुने गए। कमलनाथ, महेंद्र पाल, अनूप सिंह, सुरेश राणा, हरीश चंद्र शर्मा, वसीम अहमद कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed