फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kalash Yatra taken out in Champawat on the consecration of Ram temple

Champawat News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर चंपावत में निकाली गई कलश यात्रा

Mon, 22 Jan 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 22 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out in Champawat on the consecration of Ram temple
लोहाघाट में कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। संवाद 
चंपावत। जिला मुख्यालय के राम सेवा समिति की ओर से कलश यात्रा और राम दल की झांकी के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नागनाथ मंदिर से मल्ली बाजार, बालेश्वर मंदिर, भैरवां तिराहे, बस स्टेशन, जीजीआईसी होते हुए मुख्य बाजार से वापस नागनाथ मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। नागनाथ मंदिर में दोपहर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
विज्ञापन



मोटर स्टेशन में अयोध्या से लाइव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम राम भक्तों को दिखाया गया। वहां विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, श्याम नारायण पांडेय, विकास साह, भगवत शरण राय, सूरज प्रहरी, कैलाश अधिकारी, विकास गिरि, ललित देउपा आदि थे।
विज्ञापन


इधर छतार स्थित पुनेठी राम मंदिर में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की। वहां पुजारी जनार्दन पांडेय, प्रकाश तिवारी, हरीश पांडेय, लोकमणी पंत, जीवन चंद्र विष्ट, नवीन चंद्र पंत, रमेश चंद पुनेठा, हर्षित पांडेय, चंदन विष्ट, कुशाग्र वर्मा, सूरज बोहरा आदि थे। वहीं नगर के एक मैरिज हॉल में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। बाजा बाजक प्रेम भट्ट ने कई सारे राम भजनों की प्रस्तुति दी। वहां विजय वर्मा, सुनील पुनेठा, श्याम नारायण पांडेय, मुकेश पांडेय, योगेश जोशी, बहादुर सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहाघाट में राम भक्ति की बयार में झूमे लोग

लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र के राम मंदिर, हनुमान मंदिर, चामी चौमेल के भगवती मंदिर, सुंई खैसकांडे के भगवती मंदिर, दिगालीचौड़ के मां अखिलतारिणी मंदिर,लड़ीधुरा, ग्वीनाड़ा के पुंडेश्वर महादेव मंदिर, ऋषेश्वर मंदिर लोहाघाट, मां भगवती मंदिर देवीधार, झूमाधुरी आदि मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ और पूजा-अर्चना की गई।

एकता चौक के व्यापारियों ने आशू वर्मा के नेतृत्व में मिठाई बांटी। वहां मनन वर्मा, दीपक देव, राकेश भंडारी, कमल महराना, विशाल वर्मा, सचिन चतुर्वेदी, सुहेल कुरेशी, आलोक वर्मा, नवीन जोशी, हिमांशु राय आदि थे। व्यापारी देवेंद्र राय ने राम के झंडों का निशुल्क वितरण किया। नगर में वाल्मीकि समुदाय ने बाइक रैली निकाली। स्टेशन बाजार में पंकज ढेक, रोहित मुरारी, विनय ढेक, हिमांशु खर्कवाल, दीपक राय, संजय राय आदि ने मिठाई बांटी। पप्पू वर्मा, सतीश मुरारी, अर्जुन ढेक, पंकज मुरारी,योगेश मुरारी आदि ने प्रसाद का वितरण किया।



इधर श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया कि राम मंदिर 21 सौ दिए और मां अखिलतारिणी धाम के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि मंदिर में 2100 दीये और चामी के ग्राम प्रधान प्रकाश महर ने बताया कि भगवती मंदिर में भी दीये जलाए गए।


वहीं, रामलीला मैदान में रुमझुमा के कलाकारों ने एक से बढकर एक भक्ति गीत पर प्रस्तुति दी। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने किया। डांस डायरेक्टर रोहन सिंह राजपूत के दिशा निर्देशन पर गणपति वंदना के बाद केसरी के लाल और हनुमान चालीसा पर बाल कलाकारों ने डांस की प्रस्तुति दी।


वहां प्रकाश राय, कमेटी के संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, मुकेश साह, कैलाश बगौली, नवीन बोहरा, आनंद पुजारी, डॉ. रविश गड़कोटी आदि थे। वहीं रीठासाहिब में लधिया नदी के संगम से लेकर बाबा ढेर नाथ के मंदिर से लेकर बस स्टेशन तक कलश यात्रा निकाली गई। वहां विष्णु दत्त गुरुरानी, शैलेंद्र सिंह बोरा, संतोष रसीला, भगवान राम, लक्ष्मण सिंह, जगदीश बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed